Balia News: पीपल के पेड़ से लटकती मिली युवती की लाश
Balia News: नगरा, हिन्दुस्तान संवाद। झाड़ियों के बीच सोमवार की सुबह पीपल के पेड़ से

Balia News: नगरा, हिन्दुस्तान संवाद। झाड़ियों के बीच सोमवार की सुबह पीपल के पेड़ से युवती की लाश लटकती मिली। जानकारी होते ही लोगों की भीड़ जुट गयी तथा खबर पाकर पुलिस भी पहुंच गयी। करीब छह घंटे बाद मृतका की पहचान भिटकुना मोड़ निवासी 24 वर्षीय रेहाना पुत्री नवाबुल खान के रुप में हुई। पुलिस की जांच में प्रथमदृष्टया घरेलू कलह से परेशान होकर आत्महत्या करने की बात सामने आ रही है। हालांकि पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही तथ्यों की जानकारी हो सकेगी।स्थानीय नगर पंचायत के दक्षिणी छोर (वार्ड संख्या नौ) पर स्थित सैय्यद बाबा के मजार की तरफ सुबह करीब साढ़े सात बजे कुछ लोग पहुंचे तो उनकी नजर पीपल के पेड़ से दुपट्टा के सहारे लटक रही युवती की लाश पर पड़ी।
इसके बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गयी। कुछ लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के बाद लाश को कब्जा में ले लिया। तत्कालिक तौर पर मृतका की पहचान नहीं हो सकी लिहाजा पुलिस लाश को लेकर थाने चली गयी। करीब छह घंटे बाद मृतका की शिनाख्त कस्बा के भिटकुना मोड़ निवासी 24 वर्षीय रेहाना पुत्री नवाबुल खान के रुप में हुई। परिवार के लोगों से पूछताछ में पुलिस को पता चला कि युवती के परिवार में घरेलू कलह चल रहा था। आशंका व्यक्त की जा रही है कि इससे परेशान होकर करीब दो किमी दूर सैय्यद बाबा के मजार के पास पहुंचकर फांसी लगा लिया था। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही तथ्यों की जानकारी हो सकेगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


