Balia News: घर में फंदे से लटकता मिला युवक का शव
Balia News: सुखपुरा। इलाके के भरतपुरा निवासी 21 वर्षीय रोहित राजभर का शव मंगलवार को घर में फंदे से लटकता मिला। खबर पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जा में लेकर पोस्ट

Balia News: सुखपुरा। इलाके के भरतपुरा निवासी 21 वर्षीय रोहित राजभर का शव मंगलवार को घर में फंदे से लटकता मिला। खबर पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटना के बाद गांव-घर में मातम पसर गया। मृतक के पिता विजय प्रसाद ने बताया है कि रोहित पिछले करीब दस दिनों से कुछ परेशान था। मंगलवार की सुबह वह घर से बाहर गया था। कुछ देर बाद लौटकर वह अपने कमरे में चला गया। काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं निकला तो आवाज लगायी गयी। हालांकि अंदर से आहट नहीं मिली तो दरवाजे को तोड़कर लोग अंदर दाखिल हुए तो उसका शव फंदे से लटक रहा था।
इसकी जानकारी होते ही पहुंचे हनुमानगंज पुलिस चौकी के जवानों ने शव को कब्जा में ले लिया। चर्चा है कि युवक ने प्रेम-प्रसंग में आत्महत्या की है। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों की जानकारी हो सकेगी।

