ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बलियायज्ञ से मिलता है मनोवांछित फल : ध्रुवजी

यज्ञ से मिलता है मनोवांछित फल : ध्रुवजी

परमपूज्य श्री पशुपति बाबा के आश्रम (बाबा धाम, शुभनथहीं) में रुद्र महायज्ञ का शुभारंभ बुधवार को जलयात्रा के साथ शुरू हो गया है। यज्ञ के दूसरे दिन गुरुवार को मंडप पूजन, मंडप प्रवेश, पंचांग पूजन, आह्वान...

यज्ञ से मिलता है मनोवांछित फल : ध्रुवजी
हिन्दुस्तान टीम,बलियाThu, 28 Feb 2019 05:42 PM
ऐप पर पढ़ें

परमपूज्य श्री पशुपति बाबा के आश्रम (बाबा धाम, शुभनथहीं) में रुद्र महायज्ञ का शुभारंभ बुधवार को जलयात्रा के साथ शुरू हो गया है। यज्ञ के दूसरे दिन गुरुवार को मंडप पूजन, मंडप प्रवेश, पंचांग पूजन, आह्वान व स्थापन कार्य वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सम्पन हुआ। काशी से आये आचार्यों ने विधि-विधान से पूजन कराया।

इस मौके पर संत ध्रुवजी महाराज ने कहा कि यज्ञ से मनोवांछित फल मिलता है। विधिपूर्वक किये गए धार्मिक अनुष्ठान से धर्म, अर्थ, काम व मोक्ष की प्राप्ति होती हैं। कहा कि यज्ञ का धार्मिक के साथ ही वैज्ञानिक महत्व भी है। इससे वातावरण शुद्ध होता है। जहां यज्ञादि धार्मिक कार्य होते हैं, वहां के लोग अनाचार-पापाचार से दूर हो जाते हैं। उन्होंने परमपूज्य सन्त श्री पशुपतिनाथ बाबा से जुड़े संस्मरणों को भी सुनाया। श्रद्धालुओं की भीड़ बाबाधाम में सुबह से ही यज्ञ मंडप की परिक्रमा करती रही।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें