ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बलियाव्रत रखकर ईश्वर के अनंत स्वरूप की पूजा

व्रत रखकर ईश्वर के अनंत स्वरूप की पूजा

खोए वैभव की प्राप्ति व दुखों के निवारण के लिए जिले भर में रविवार को श्रद्धालुओं ने उपवास रखकर भगवान अनंत का पूजन-अर्चन किया। पुरोहित से कथा श्रवण कर शक्ति सार्म्थय के अनुसार दान पुण्य...

व्रत रखकर ईश्वर के अनंत स्वरूप की पूजा
हिन्दुस्तान टीम,बलियाSun, 23 Sep 2018 05:23 PM
ऐप पर पढ़ें

खोए वैभव की प्राप्ति व दुखों के निवारण के लिए जिले भर में रविवार को श्रद्धालुओं ने उपवास रखकर भगवान अनंत का पूजन-अर्चन किया। पुरोहित से कथा श्रवण कर शक्ति सार्म्थय के अनुसार दान पुण्य किया।

सुबह घर की महिलाएं साफ-सफाई कर नजदीक के गंगा घाटों सहित अन्य नदियों के तट पर पहुंची। यहां स्नान करने के बाद घर में जाकर पूड़ी-सेवई, मालपुआ आदि बनाया। फल, मिष्ठान व अन्य व्यंजनों को लेकर दोपहर में नजदीक के मंदिरों या नियत स्थलों पर पहुंचीं। यहां परम्परा के अनुसार पूजन-अर्चन किया व पुरोहित से भगवान अनंत की कथा सुनीं। व्रत रखे लोगों ने मिष्ठान आहार लिया। इसके बाद पुरुषों ने दाहिने व महिलाओं ने बाएं हाथ में 14 भुवन के लोकपति के प्रतीक अनंत सूत्र धारण किया।

शहर के बालेश्वर मंदिर, जापलिनगंज स्थित मंदिर, भृगु मंदिर, रामपुर के मुक्तेश्वर महादेव मंदिर से लगायत बैरिया, बांसडीह, रसड़ा, सिकंदरपुर, बिल्थरारोड आदि तहसील क्षेत्रों में यह व्रत उत्साह पूर्वक मनाया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें