विश्वकर्मा समाज की बैठक संगठन मजबूती पर जोर
Balia News - बलिया के बहादुर क्षेत्र में रविवार को विश्वकर्मा समाज की बैठक हुई। इसमें भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा के सुंदरीकरण और छात्रावास निर्माण की आवश्यकता पर चर्चा की गई। पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष रामअवध शर्मा ने समाज को संगठित करने का आह्वान किया और हक तथा अधिकार के लिए संघर्ष करने की बात कही।

बलिया। जिले के बहादुर क्षेत्र में रविवार को विश्वकर्मा समाज की बैठक हुई। शुभारंभ भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर दीप प्रज्वलन एवं पुष्पांजलि अर्पित करने के साथ हुआ। इस दौरान पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष रामअवध शर्मा ने कहा कि निर्माणाधीन भृगु कॉरिडोर में स्थित प्राचीन भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा का सुंदरीकरण कराया जाना चाहिए। उन्होंने समाज की नियमित मासिक बैठक आयोजित करने पर जोर दिया। उन्होंने समाज को संगठित करने के लिए गांव-गांव और घर-घर जाकर लोगों को जोड़ने का आह्वान किया। साथ ही छात्र-छात्राओं के लिए जिले में छात्रावास निर्माण की आवश्यकता पर भी बल दिया। कहा कि हक और अधिकार मांगने से नहीं, बल्कि संघर्ष से प्राप्त होते हैं।
इस मौके पर सत्येन्द्र शर्मा, लल्लन शर्मा, रामगोविन्द प्रजापति, दयाशंकर प्रजापति, हृदयानंद शर्मा आदि थे। अध्यक्षता रामजी शर्मा पहलवान व संचालन नंद किशोर शर्मा ने किया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


