घर में फंदे से लटकती मिली महिला की लाश

Mar 05, 2026 09:52 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बलिया
share

Balia News - बैरिया, हिन्दुस्तान संवाद। इलाके के सोनबरसा गांव में बुधवार की सुबह महिला की

घर में फंदे से लटकती मिली महिला की लाश

बैरिया, हिन्दुस्तान संवाद। इलाके के सोनबरसा गांव में बुधवार की सुबह महिला की लाश फंदे से लटकती मिली। खबर पाकर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। होली के दिन हुई इस घटना से गांव के लोग गमगीन हो गये। पुलिस ने मृतका की मां की तहरीर पर पति समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या और दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।इलाके के सोनबरसा निवासी मारकंडेय सिंह की पत्नी 30 वर्षीय सोनम की लाश घर में फंदे से लटकती मिली। इसकी जानकारी होते ही हलचल मच गयी।

सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जा में ले लिया। इसकी जानकारी होते ही पहुंची मृतका की मां सहतवार थाना क्षेत्र के महारापुर (चांदपुर) निवासी मंजू देवी की तहरीर पर पुलिस ने पति के साथ्ज्ञ ही ससुर अनिल सिंह, सास देवंती, जेठ पीयूष सिंह और जेठानी मनी सिंह के खिलाफ दहेज हत्या और दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कर लिया। मंजू ने पुलिस को बताया है कि बेटी सोनम की शादी साल 2023 में मारकंडेय के साथ हुई थी। बताया जाता है कि परिवार में अक्सर विवाद होने के बाद सोनम मयका चली गयी थी। चार-पांच दिनों पहले उसने पति को बुलाकर उसके साथ ससुराल लौटी थी। बुधवार को परिवार के लोग होली की तैयारी कर रहे थे। इसी बीच कमरे गये सोनम ने पंखा में दुपट्टा बांधकर फंदे से लटक गयी। मृतका का एक डेढ़ साल का बेटा भी है। इस सम्बंध में सीओ मो. फहीम कुरैशी का कहना है कि मृतका की मां की तहरीर पर ससुराल पक्ष के लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। उनका कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों की जानकारी हो सकेगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।