महिला से अभद्रता, मारपीट और आभूषण छीनने पर मुकदमा
Balia News - बांसडीह के सहतवार कस्बे में एक महिला के साथ अभद्रता और मारपीट का मामला सामने आया है। सुधा ओझा एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने आई थीं, जब कुछ युवकों ने उन पर अभद्र टिप्पणियाँ कीं और एक युवक ने उन्हें थप्पड़ मारा। महिला के कान से सोने की बाली भी गायब हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

बांसडीह (बलिया)। सहतवार कस्बा स्थित स्थित एक मैरेज हाल के बाहर महिला के साथ अभद्रता, मारपीट और आभूषण छीनने के मामले में पुलिस ने एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। रेवती कस्बा की रहने वाली सुधा ओझा शुक्रवार को सहतवार कस्बा स्थित मैरेज हाल में एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने आई थीं। सायं कार्यक्रम समाप्त होने पर बाहर अपनी गाड़ी का इंतजार कर रही थीं तभी पास की हार्डवेयर दुकान पर बैठे एक युवक और उसके साथियों ने उन पर अभद्र फब्तियां कसनी शुरू कर दीं। महिला का आरोप है कि वार्ड नंबर 14 निवासी शुभम वर्मा ने न केवल उनके साथ गाली गलौज की, बल्कि विरोध करने पर सरेराह तमाचा भी जड़ दिया।
इस हमला में कान पर गंभीर चोट आई और उनके कान की सोने की बाली भी गायब हो गई। शोर सुनकर जब आसपास के लोग बीच बचाव के लिए दौड़े, तो आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। थानाध्यक्ष सहतवार अनिल सिंह ने बताया कि युवक की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहें हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


