Hindi NewsUttar-pradesh NewsBalia NewsWheat Procurement Begins in Ballia Support Price Increased to 2585 per Quintal
एक मार्च से 41 केंद्रों पर होगी गेहूं की खरीद

एक मार्च से 41 केंद्रों पर होगी गेहूं की खरीद

संक्षेप:

Balia News - बलिया, संवाददाता। जिले में एक मार्च से 41 केंद्रों पर गेहूं की खरीद

Feb 05, 2026 12:01 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बलिया
share Share
Follow Us on

बलिया, संवाददाता। जिले में एक मार्च से 41 केंद्रों पर गेहूं की खरीद होगी। सरकार की ओर से इसके लिए गाइड लाइन जारी कर दी गई है। सरकार ने गेहूं के समर्थन मूल्य में पिछले साल से 160 रुपये प्रति कुंतल बढ़ोत्तरी करते हुए 2585 रुपए कुंतल रेट निर्धारित किया है। डिप्टी एआरएमओ अखिलेश सिंह ने जिले के किसानों से गेहूं बिक्री के लिए पंजीकरण कराने की अपील की है ताकि समय से सत्यापन कराकर अग्रिम तैयारी पूर्ण की जा सके। वहीं खरीद एजेंसियों को दिशा निर्देश जारी कर दिया गया है। धान की खरीद अंतिम चरण में पहुंचने के साथ ही विपणन विभाग गेहूं खरीद की तैयारी तेज कर दी है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

खरीद करने वाले विभिन्न एजेंसियों से प्रस्ताव मंगा लिया गया है। अभी तक खाद्य विभाग की 23 तथा समितियों के 18 क्रय केंद्र गेहूं खरीद के लिए फाइनल कर लिए गए हैं। इसमें सदर तहसील के हनुमानगंज, सोहांव, दुबहड़ और गड़वार ब्लॉक में खाद्य विभाग और समितियों को मिलाकर नौ केंद्र, बांसडीह तहसील के बेरूआरबारी, बांसडीह, रेवती व मनियर ब्लॉक को मिलाकर नौ, रसड़ा तहसील के चिलकहर, नगरा व रसड़ा में 10, बेल्थरारोड तहसील के सीयर ब्लॉक में चार तथा बैरिया तहसील के मुरली छपरा और बैरिया ब्लॉक में दो क्रय केंद्रों पर एक मार्च से गेहूं की खरीद होगी। गेहूं का समर्थन मूल्य बढ़ने से किसानों को अपने उत्पाद का बेहतर दाम मिलने की उम्मीद है। इन सबके बीच इस साल बेमौसम बरसात के कारण गेहूं की बुआई देर से हुई है। ऐसे में समान्यत: अप्रैल के पहले सप्ताह से मंडियों में पहुंचने वाली गेहूं अप्रैल के अंत से पहुंचने की उम्मीद है। पिछले साल गेहूं का समर्थन मूल्य 2425 रुपये कुंतल था, जिसके चलते किसानों के खेतों से व्यापारी प्रति कुंतल सौ से डेढ़ सौ रुपये देकर गेहूं खरीद लेते थे। ऐसे में सरकार ने गेहूं का समर्थन मूल्य बढ़ाकर किसान हित में कार्य की है। विपणन विभाग के अधिकारी, कर्मचारी किसानों को समय से पंजीकरण कराने के लिए प्रेरित करना शुरू कर दिए हैं ताकि खरीद प्रक्रिया सुचारू रूप से संचालित हो सके।