ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बलियासयुस के नवनियुक्त प्रदेश सचिव का स्वागत

सयुस के नवनियुक्त प्रदेश सचिव का स्वागत

समाजवादी युवजन सभा के नए प्रदेश सचिव रवि प्रकाश यादव के पहली बार यहां आने पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। अपने संबोधन में यादव ने दावा किया कि...

सयुस के नवनियुक्त प्रदेश सचिव का स्वागत
हिन्दुस्तान टीम,बलियाMon, 02 Aug 2021 03:21 AM
ऐप पर पढ़ें

बिल्थरारोड। हिन्दुस्तान संवाद

समाजवादी युवजन सभा के नए प्रदेश सचिव रवि प्रकाश यादव के पहली बार यहां आने पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। अपने संबोधन में यादव ने दावा किया कि 2022 के विधानसभा चुनाव में सपा की जीत तय है। कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि पार्टी की नीतियों व विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाएं।

इससे पहले प्रदेश सचिव स्थानीय रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर स्वागत किया। बिल्थरारोड नगर होते हुए भीमपुरा, नगरा सहित पूरे विस क्षेत्र में भ्रमण किया। इस दौरान आनंद यादव, विस इकाई के अध्यक्ष इरफान अहमद, शिवम बरनवाल, प्रशांत कुमार मंटू, सुनील कुमार टिंकू, पप्पू पांडे, रामाश्रय यादव फाइटर, अंगद यादव आदि थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें