बूंदाबादी से पारा गिरा, फसलों को संजीवनी
Balia News - बलिया में मौसम में बदलाव के साथ ठंड बढ़ गई है। अधिकतम तापमान 27 डिग्री से गिरकर 18 डिग्री सेल्सियस हो गया है। किसानों का मानना है कि बूंदाबांदी से गेहूं, दलहनी और तिलहनी फसलों को फायदा होगा। इस वर्ष...

बलिया, संवाददाता। बूंदाबादी से शनिवार को मौसम बदल गया। पारा गिरने से ठंड बढ़ गयी। पूरे दिन भगवान भाष्कर के दर्शन नहीं हो सके। मौसम का बदला मिजाज रबी की फसलों के लिए अच्छा माना जा रहा है। किसानों और कृषि विशेषज्ञों की मानें तो बारिश होने से गेहूं, दलहनी और तिलहनी फसलों को संजीवनी मिलेगी। मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को अधिकतम तापमान 18 और न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। न्यूनतम तापमान में तो गिरावट नहीं आयी लेकिन अधिकतम तापमान एक ही दिन में नौ डिग्री सेल्सियस नीचे आ गया। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री था जबकि शनिवार को यह 18 डिग्री सेल्सियस हो गया। शुक्रवार रात से ही आसमान में बादलों ने डेरा जमा लिया था। पूर्वांचल के कुछ जिलों में शुक्रवार को भी बूंदाबादी हुई थी। शनिवार दोपहर में बूंदाबादी शुरू हो गयी। यह रुक-रुककर देर शाम तक चलती रही। किसानों और कृषि विशेषज्ञों की मानें तो इस साल सामान्य से कम बारिश हुई है। लिहाजा खेतों की नमी तेजी से कम हो रही है। इससे फसलों की बढ़वार धीमी गति से हो रही है। अभी तो सिर्फ बूंदाबादी हुई है। यदि बारिश हो जायेगी तो गेहूं, दलहनी और तिलहनी फसलों के साथ ही टमाटर सहित अन्य सब्जियों को लाभ मिलेगा।
‘पू
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।