Hindi NewsUttar-pradesh NewsBalia NewsWater Supply Disruption in Ballia Due to Burst Pipe Near Police Station
पाइप फटने से जलजमाव, कई मोहल्लों में आपूर्ति ठप

पाइप फटने से जलजमाव, कई मोहल्लों में आपूर्ति ठप

संक्षेप:

Balia News - बलिया, संवाददाता। शहर के पुलिस कार्यालय के पास पानी के सप्लाई का पाइप

Jan 10, 2026 10:22 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बलिया
share Share
Follow Us on

बलिया, संवाददाता। शहर के पुलिस कार्यालय के पास पानी के सप्लाई का पाइप फट जाने के चलते दो दिनों से कई मोहल्लों की आपूर्ति ठप है। सड़क पर जलजमाव और गड्ढा होने के से लोगों को आने-जाने में भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को कम की जगह लम्बी दूरी तय कर आना-जाना पड़ रहा है। शहर में लम्बे समय से सीवरेज के लिए पाइप लाइन डालने का काम हो रहा है। अक्सर खुदाई के दौरान नगर पालिका की पेयजल आपूर्ति का पाइप क्षतिग्रस्त हो जाता है। कुछ दिनों पहले पुलिस कार्यालय से सटे पुलिस के जवानों के आवास के सामने मुख्य सड़क के बीचो-बीच पाइप फट गया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कई दिनों बाद इसकी मरम्मत की गयी, लेकिन दो दिन पहले एक बार फिर पाइप फट गया। इसका नतीजा यह हुआ कि पानी पुलिसकर्मियों के घरों के अलावे कोषागार, कलक्ट्रेट कालोनी, पुलिस क्लब और एसपी आफिस तक पहुंच गया। इसके चलते नपा ने पेयजल की आपूर्ति ही शुक्रवार को बंद कर दिया। इसके साथ ही सड़क के बीचोबीच बड़ा गड्ढा खोद दिया। महाराणा प्रताप चौराहा से कोतवाली के पास सड़क बलिया-बांसडीह मार्ग में मिलती है लिहाजा इस पर ट्रैफिक का भी जोर रहता है। ऐसे में गड्ढ़ा और कीचड़ होने के चलते आवागमन ठप हो गया। पैदल, साइकिल और बाइक सवार जैसे-तैसे कीचड़ के बीच से होकर आ जा रहे थे, लेकिन चार पहिया वाहनों को वहां तक पहुंचने के बाद पीछे वापस लौटना पड़ रहा था। यह सिलिसिला पूरे दिन जारी रहा। नपा के अधिकारियों का कहना है कि पाइप फटने के चलते यह समस्या खड़ी हुई है। मरम्मत का कार्य चल रहा है जिसके पूरा होने के बाद आपूर्ति समान्य हो जायेगी।