एसआईआर अभियान में 16727 लोगों ने भरा फार्म छह
Balia News - बलिया, संवाददाता। भारत निवार्चन आयोग के निर्देश पर एसआईआर अभियान के तहत जिले
बलिया, संवाददाता। भारत निवार्चन आयोग के निर्देश पर एसआईआर अभियान के तहत जिले के सभी मतदान केंद्रों पर रविवार को बीएलओ, सुपरवाजर उपस्थित हुए और ग्रामीणों को मतदाता सूची पढ़कर सुनाया गया। निर्वाचन विभाग के आंकड़ों की मानें तो जिले के सातों विधानसभा में 16 हजार 727 मतदाताओं ने फार्म-6 भरा। इसमें 18 से 19 वर्ष के 3669, महिला 7336, शामिल हैं। इसी क्रम मे फार्म 7 भरकर 52 मृतक, 56 शिफ्टेड तथा 22 डुप्लीकेट मतदताओं के नाम हटाने की प्रक्रिया की गई। वहीं 3969 लोगों ने फार्म आठ में आवेदन किया है। अधिकारी मतदान केंद्रों का दिन भर निरीक्षण करते रहे और मतदाताओं को एसआईआर अभियान के तहत नोटिस भेजने तथा जवाब तलब करने आदि की विस्तार से जानकारी दी।
लालगंज हिसं के अनुसार रविवार को रामनाथ पाठक इंटर कॉलेज मुरारपट्टी मतदान केंद्र पर बीएलओ पूनम भारती, कुसुम एवं गायत्री देवी उपस्थित थीं। सभी ने मतदाताओं को जागरूक किय तथा जिन मतदाताओं का नाम सूची से कट चुका है उन्हें फॉर्म 6 भरवाया गया। हृदयपुर पंचायत के lबूथ संख्या 186 व 187 पर 50 से अधिक मतदाताओं का नाम सूची से गायब l बीएलओ गायत्री देवी ने बताया कि उन्हें तहसील से एसडी सूची प्राप्त नहीं हुई है। इसके कारण मतदाताओं को नाम काटने की सूचना देने में काफी परेशानी हो रही है। प्राथमिक विद्यालय मुरारपट्टी पर सोनबरसा एवं शिवपुर कपूर दीयर के दर्जनो विद्यालय पर बीएलओ थे। रामनाथ पाठक इंका मतदान केंद्र पर राजगृही राम के परिवार से 22 तथा केदार यादव के परिवार से 16 एवं आकाश यादव के परिवार से दो लोगों का नाम बैरिया विधानसभा सूची से गायब मिला। बीएलओ ने कुछ का मौके पर ही फार्म भरवाया, कुछ को फार्म के आवेदन में लगने वाले प्रपत्र जुटाकर आवेदन करने की सलाह दी। रसतर हिसं के अनुसार नगर के इंटर कालेज, सम्पूर्णा नन्द इण्टर कालेज, टाउन स्कूल, प्रावि बरया, विकाभगत पोखरा स्थित मतदान केंद्रों पर बीएलओ समय से उपस्थित थे। सभी ने मतदाता सूची का वाचन किया तथा नाम कटने वाले लोगों को फार्म छह, अन्य स्थतियों में निर्वाचन आयोग के निर्देश पर अलग-अलग फार्म भरवाया गए। ईटो समेत अन्य अधिकारियों ने बूथों का दिन भर निरीक्षण किया और बीएलओ, सुपरवाइजरों को जरूरी दिशा निर्देश दिया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




