गाजे-बाजे संग निकाली विष्णु महायज्ञ की कलश यात्रा
Balia News - बांसडीह में चैनराम बाबा मंदिर में आयोजित विष्णु महायज्ञ की कलश यात्रा सोमवार को धूमधाम से निकाली गई। यात्रा गंगा घाट पर पहुंची जहां श्रद्धालुओं ने गंगा जल भरा। महंथ सुखदेव दास का स्वागत हुआ और महायज्ञ के दौरान प्रतिदिन प्रवचन का आयोजन होगा। समापन पर 26 मई को भंडारे का आयोजन होगा।
बांसडीह। अधिमास के पवित्र महीने में चैनराम बाबा मंदिर परिसर में आयोजित विष्णु महायज्ञ की कलश यात्रा सोमवार को गाजे-बाजे और हाथी-घोड़ों के साथ मंदिर परिसर से निकाली गई। यात्रा त्रिकालपुर, पियरौटा होते हुए पचरुखिया गंगा घाट पहुंचे। यहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालुओं ने कलश में गंगा जल भरा और वापस यज्ञ स्थल पहुंचे। कलश यात्रा में बग्धी पर चल रहे मंदिर के महंथ सुखदेव दास महाराज का लोगों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। चैनराम बाबा के जयकारों पूरा क्षेत्र गुंज उठा। तेज धूप और भीषण गर्मी में सैकड़ों श्रद्धालुओं का उत्साह देखते बन रहा था। आयोजकों ने बताया कि नौ दिवसीय महायज्ञ में प्रतिदिन शाम को प्रवचन होगा।
काशी से आए आचार्य वैदिक विधि से पूजन हवन सहित अन्य अनुष्ठान कराएंगे। समापन पर 26 मई को भंडारा का आयोजन होगा। इस मौके पर नीरज सिंह गुड्डू, अजय सिंह, रंजन सिंह, नरेंद्र पाण्डेय, राजकुमार वर्मा, बब्लू सिंह, पंकज सिंह, मिथिलेश तिवारी, राजेश्वर सिंह, पीएन सिंह, मुन्ना सिंह आदि थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


