पुरानी रंजिश को लेकर हुई मारपीट में चार घायल
Balia News - बलिया, संवाददाता। शहर से सटे माफी पीपरा गांव में मंगलवार की देर शाम

बलिया, संवाददाता। शहर से सटे माफी पीपरा गांव में मंगलवार की देर शाम पुरानी रंजिश को लेकर दो गुटों में जमकर मारपीट हुई। इस मामले में एक पक्ष के 35 वर्षीय युसुफ खान, 45 वर्षीय मेहरुद्दीन खान, 18 वर्षीय समीर खान और 25 वर्षीय हेमा खान गंभीर रुप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने किसी तरह बीच- बचाव करते हुए घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां गंभीर अवस्था में सभी का इलाज ट्रामा सेंटर में चल रहा है। घायलों का आरोप है कि जमीन विवाद को लेकर चली आ रही रंजिश में आरोपियों द्वारा दो महीने पूर्वभी मारपीट की गईथी।
लेकिन पुलिस की उदासीनता से उनके हौसलें बुलंद है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज करते हुए छानबीन शुरु कर दी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


