मेडिकल मुआयाना कराने को लेकर पीएचसी में हंगामा
Balia News - स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर रविवार को मारपीट के मामले में हंगामा हुआ। बाइक सवार द्वारा वृद्ध को टक्कर मारने के बाद विवाद हुआ। पिता-पुत्र ने बीच-बचाव किया, लेकिन उन्हें भी घायल कर दिया गया। पुलिस ने मामले को शांत किया और मेडिकल मुआयना कराया।

नगरा। स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर रविवार को मारपीट के मामले में मेडिकल मुआयना को लेकर हंगामा हो गया। इसकी जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। इसके बाद घायलों का इलाज और मेडिकल मुआयना हो सका। बताया जाता है कि इलाके के विशुनपुर निवासी 50 वर्षीय पूर्णवासी तथा उनके पुत्र 36 वर्षीय मुन्ना रविवार को कार से पकड़ी थाना क्षेत्र के मिश्रौली रिस्तेदारी में गये थे।
घटनाक्रम
वहां से वापस लौटते समय रास्ते में रतसी मोहम्मदपुर के पास बाइक सवार ने वृद्ध को टक्कर मार दिया। इसके बाद कुछ लोगों के साथ बाइक सवार युवकों का विवाद होने लगा। इसी बीच पहुंचे पिता-पुत्र कार को खड़ा कर बीच-बचाव करने पहुंचे तो बाइक सवार लोगों ने दोनों को मारपीट कर घायल कर दिया। इसकी सूचना पकड़ी थाने पर पहुंचकर दी तो वहां की पुलिस पिता-पुत्र को लेकर मेडिकल मुआयना करने पीएचसी पर पहुंच गयी।
मेडिकल मुआयना का विवाद
अस्पताल पर मौजूद डॉक्टर ने नगरा पीएचसी के पकड़ी थाना क्षेत्र में नहीं होने का हवाला देते हुए मेडिकल करने से इनकार कर दिया। इसके बाद घायलों और उनके साथ पहुंचे अन्य लोग हंगामा करने लगे। मामला हाथापाई तक पहुंच गया। इसकी जानकारी होने पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने बातचीत कर दोनों का मेडिकल मुआयना कराया जिसके बाद मामला शांत हो सका।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


