Balia News: सड़क पर धान रोपकर ग्रामीणों ने जताया विरोध
Balia News: बेल्थरारोड के ग्रामीणों ने मालीपुर-किडिहरापुर नहर मार्ग की खराब स्थिति के विरोध में सड़क पर धान की रोपाई की। ग्रामीणों का आरोप है कि जल जीवन मिशन के तहत पाइपलाइन बिछाने के बाद गड्ढों की मरम्मत नहीं की गई, जिससे सड़क जर्जर हो गई है।

Balia News: बेल्थरारोड। क्षेत्र के मालीपुर-किडिहरापुर नहर मार्ग की बदहाली से आक्रोशित ग्रामीणों ने रविवार को सड़क पर धान की रोपाई कर विरोध जताया।
ग्रामीणों का आरोप
साथ ही अधिकारियों और सांसद विधायक पर नाराजगी जताई। ग्रामीणों का आरोप है कि जल जीवन मिशन के तहत सड़क किनारे पाइपलाइन बिछाने के लिए खुदाई की गई थी, लेकिन कार्य पूरा होने के बाद गड्ढों की मरम्मत नहीं कराई गई। इससे करीब चार किलोमीटर लंबा नहर मार्ग पूरी तरह जर्जर हो गया है और बरसात में सड़क पर चलना बहुत मुश्किल हो गया है।
अधिकारियों की ओर से आश्वासन
ग्रामीणों ने बताया कि लगातार शिकायतों के बाद 24 जून 2026 को जल जीवन मिशन (ग्रामीण) के अधिशासी अभियंता पीके वर्मा और सहायक अभियंता रवि कुमार ने मौके का निरीक्षण किया था। अधिकारियों ने आठ दिनों के भीतर सड़क किनारे खोदे गए हिस्सों की मरम्मत कराने का आश्वासन दिया था, लेकिन न तो गड्ढे भरे गए और न ही सड़क की मरम्मत हुई। सड़क पर केवल बोल्डर डालकर छोड़ दिए गए, जिससे बारिश के बाद स्थिति और भी खराब हो गई। यह सड़क पिछले करीब दो वर्षों से बदहाल है। चेतावनी दी कि यदि जल्द निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ तो वे बड़ा आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
स्थानीय ग्रामीण
इस मौके पर रामू, श्यामू, राकेश गोंड, कन्हैया यादव, गणेश यादव, सुनील पासवान, मनोज पासवान, धन्नू कुमार, राम अवतार, आकाश वर्मा, विनोद कुमार, उमेश यादव आदि थे।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


