कठोर कानून बनाने की उठाई मांग

Newswrap हिन्दुस्तान, बलिया
Follow us on Google News
share

बलिया में विश्व हिन्दू परिषद ने लव जिहाद, धर्मांतरण और हिंदू बहनों के शोषण के खिलाफ पुतला दहन किया। विहिप के नेता मंगलदेव चौबे ने इसे राष्ट्र की आंतरिक सुरक्षा के लिए खतरा बताया और कठोर केंद्रीय कानून की मांग की। इस दौरान अन्य नेता भी उपस्थित थे।

कठोर कानून बनाने की उठाई मांग

बलिया। विश्व हिन्दू परिषद ने शुक्रवार को लव जिहाद, धर्मांतरण, हिंदू बहनों के शोषण, लैंड जिहाद, धर्मांतरण, हिंदुओं की सुनियोजित हत्या के विरोध में पुतला दहन किया तथा राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के प्रतिनिधि को सौंपा। विहिप के प्रांत सह मंत्री मंगलदेव चौबे ने बताया कि वर्तमान में देश के सामाजिक ताने-बाने को छिन्न-भिन्न करने वाली ‘विकृत जिहादी मानसिकता’ मानसिकता राष्ट्र की आंतरिक सुरक्षा और सद्भाव के लिए एक बड़ा खतरा बन गई है। हाल ही में नासिक जैसी प्रतिष्ठित संस्थाओं के आसपास उजागर हुए प्रकरणों से स्पष्ट है कि लव जिहाद का जाल अब सुशिक्षित समाज और व्यावसायिक क्षेत्रों तक फैल चुका है।

उन्होंने लव जिहाद और जबरन धर्मांतरण जैसे कृत्यों को रोकने के लिए कठोर केंद्रीय कानून लागू करने की मांग किया। इस मौके पर कृष्णा शाह, राजीव सिंह चंदेल, भानू तिवारी आदि थे।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।