डॉ. राघवेंद्र अध्यक्ष, शैलेश चुने गये जिला मंत्री
Balia News - बलिया में उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट) का चुनाव हुआ। डॉ. राघवेंद्र नारायण सिंह अध्यक्ष और शैलेश कुमार सिंह मंत्री निर्वाचित हुए। चुनाव में 329 मतदाताओं में से 314 ने मतदान किया। डॉ. सिंह ने...
बलिया, संवाददाता। उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट) का रविवार को कुंवर सिंह इंका में चुनाव हुआ। इसमें डॉ. राघवेंद्र नारायण सिंह अध्यक्ष तथा शैलेश कुमार सिंह मंत्री निर्वाचित हुए। शिक्षकों ने दोनों पदाधिकारियों का माला पहनाकर स्वागत किया तथा बधाई दी। गहमागहमी के बीच चुनाव अधिकारी देव भाष्कर तिवारी की मौजूदगी में नामांकन आदि का कार्य चला। इसमें बाद मतदान हुआ जिसमें कुल 329 मतदाताओं में से 314 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। दोपहर बाद हुई गिनती के बाद डॉ. राघवेंद्र नारायण सिंह ने अपने प्रतिद्वंदी अरविंद राय को हराकर जिलाध्यक्ष बन गये। जिला मंत्री के पर शैलेश कुमार सिंह चुने गये। उन्होंने प्रभुनाथ चौबे को शिकस्त देकर यह पद हासिल किया। संगठन से जुड़े लोगों का कहना है कि कोषाध्यक्ष पद पर दिनेश प्रसाद तथा आय-व्यय निरीक्षक के पद पर अनुज कुमार सिंह का निर्विरोध निर्वाचन हुआ है। इस मौके पर हरेन्द्र कुमार सिंह, शशि कुमार सिंह, अरूण कुमार पाठक, अभय नारायण सिंह, अशोक कुमार सिंह, डा० जितेन्द्र कुमार राय, सौरभ पांडेय, धर्मनाथ सिंह, यादवेन्द्र कुमार उपाध्याय, प्रमोद सिंह, विजय बहादुर सिंह, सुशील पांडेय कान्ह जी, अरूण कुमार ओझा, केडी मिश्रा, दयाशंकर मिश्र, धर्मवीर यादव, राजेश कुमार, डा. एचएन यादव, राजकुमार तिवारी, अनिरुद्ध सिंह, बालेश्वर सिंह, सुधांशु मिश्र, उमेश चंद पांडेय, श्रवण कुमार सिंह, संजय उपाध्याय, भैया सत्येन्द्र सिंह आदि थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।