
बिना गार्डवायर के क्रास हुए बिजली तार हादसे का भय
Balia News - घंटी बजाओ: बीबी टोला में हादसे का भय (पिक:09) बैरिया। रानीगंज-सुरेमनपुर मुख्य मार्ग पर सिनेमा हाल के पास अति व्यस्त सड़क के नीचे से 11 हजार केवीए का बि
बैरिया। रानीगंज-सुरेमनपुर मुख्य मार्ग पर सिनेमा हाल के पास अति व्यस्त सड़क के नीचे से 11 हजार केवीए का बिजली लाइन और उसके ऊपर से 33 हजार केवीए का का तार खींचा गया है। दोनों लाइन के तार ऊपर नीचे एक दूसरे को क्रॉस करते हुए सड़क पार करती है। बिजली विभाग की अनदेखी यहां कभी भी बड़ी अनहोनी करा सकती है। स्थानीय लोगों ने अनको बार विभाग से गार्डवायर लगाने की मांग की है। लेकिन जिम्मेदार मौन धारण किए हैं। इसी तरह चिरैया मोड़ से देवराज ब्रह्म मोड़ स्थित एनएच 31 की है तथा बेबी टोला में भी एलटी और एसटी के तार कई जगह क्रास किया गया है और कहीं जगह गार्डवायर नहीं लगा है।

बैरिया निवासी रविंद्र सिंह, संतोष कुमार वर्मा, मंटू वर्मा ने बताया इसके लिए वह कई बार अवर अभियंता एसडीओ व अधिशासी अभियंता से शिकायत किए हैं। लेकिन विभाग कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। उपखंड अधिकारी बैरिया हंसराज यादव ने बताया कि गार्डवायर लगाने के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। स्वीकृति होने पर लगा दिया जायेगा। कहीं बड़ा हादसा न करा दे बिजली का झुका पोल बैरिया। कस्बा के पश्चिम टोला में हाई टेंशन के तार का खंभा झुका है, जो कभी भी दुर्घटना का कारण बन सकता है। स्थानीय लोगों ने बताया कि वह विभागीय जिम्मेदारों को खंभा बदलने के लिए कई बार मांग कर चुके हैं। लेकिन जिम्मेदारों के कान पर जूं नहीं रेंग रहा है। यदि बिजली का खंबा नहीं बदल गया तो कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




