बीएड प्रवेश परीक्षा की तैयारियां पूरी, 32 केंद्रों पर 13900 परीक्षार्थी
Balia News - बलिया, वरिष्ठ संवाददाता। जिले में 31 मई को होने वाली उत्तर प्रदेश संयुक्त

बलिया, वरिष्ठ संवाददाता। जिले में 31 मई को होने वाली उत्तर प्रदेश संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा-2026 को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। परीक्षा के सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन के लिए जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने शुक्रवार को विकास भवन सभागार में सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक एवं केंद्राध्यक्षों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बताया कि जिले में कुल 32 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 13 हजार 900 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा के लिए 23 सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं 37 स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी। प्रथम पाली सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा द्वितीय पाली दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक संचालित की जाएगी。
परीक्षा केंद्रों की व्यवस्था
जिलाधिकारी ने केंद्र व्यवस्थापकों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि परीक्षार्थियों को प्रवेश के लिए आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी परीक्षा केंद्र के बाहर वॉल प्वाइंट के माध्यम से स्पष्ट रूप से लिखवाएं, ताकि अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों के प्रवेश एवं निकास के लिए केवल एक ही एंट्री गेट रहेगा तथा परीक्षा प्रारंभ होने के बाद किसी भी परीक्षार्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
बायोमेट्रिक सत्यापन और सीसीटीवी की व्यवस्था
डीएम ने बायोमेट्रिक सत्यापन में लगे कर्मचारियों की कड़ी जांच के निर्देश देते हुए कहा कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विश्वविद्यालय से आए ऑब्जर्वर प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर 100 परीक्षार्थियों के सापेक्ष एक ऑब्जर्वर तैनात रहेंगे। जिलाधिकारी ने परीक्षा केंद्रों पर लगाए जा रहे सीसीटीवी कैमरों की स्थिति की भी समीक्षा की। बताया गया कि 30 परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जा चुके हैं, जबकि दो केंद्रों पर कार्य शेष हैं। डीएम ने वहां भी शनिवार तक इसे लगवाने के निर्देश दिए।
परीक्षार्थियों की सुविधा
जिलाधिकारी ने केंद्र व्यवस्थापकों को यह भी निर्देशित किया कि परीक्षार्थियों के बैग, मोबाइल फोन एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जमा कराने की व्यवस्था परीक्षा केंद्र के बाहर सुनिश्चित करें। एंट्री गेट पर सघन जांच के निर्देश भी दिए। मौसम की संभावित खराब स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी ने सभी केंद्रों पर पावर बैकअप की व्यवस्था अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करने को कहा, ताकि विद्युत आपूर्ति बाधित होने की स्थिति में भी परीक्षा के दौरान पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था बनी रहे और परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। बैठक में एडीएम अनिल कुमार भी थे。
सामान्य प्रश्न
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


