जीजीआईसी में मूल्यांकन पूरा, शेष तीन केन्द्रों पर 21947 कॉपियां शेष
Balia News - बलिया, वरिष्ठ संवाददाता। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की 10वीं और 12वीं

बलिया, वरिष्ठ संवाददाता। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की 10वीं और 12वीं की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन शहर में चार केन्द्रों पर हो रहा है। राजकीय बालिका इंटर कालेज (जीजीआईसी) और टाउन इंटर कालेज में हाईस्कूल तथा राजकीय इंटर कालेज व कुंवर सिंह इंका में इंटरमीडिएट की कॉपियां जांची जा रही हैं। सोमवार तक जीजीआईसी में आवंटित उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य पूरा हो गया है। जबकि शेष तीन केन्द्रों पर महज 21 हजार 947 कापियां जांचनी शेष है। उम्मीद है कि एक से दो दिन में वह भी पूरा हो जाएगा। मूल्यांकन कार्य की अंतिम तिथि एक अप्रैल निर्धारित है।जीजीआईसी
में हाईस्कूल की कुल एक लाख 54 हजार 443 कॉपियां प्राप्त हुई थीं। सोमवार तक सभी जांची जा चुकी हैं। जबकि टाउन इंटर कालेज में मिलीं कुल एक लाख 76 हजार 707 कापियों के सापेक्ष सोमवार तक एक लाख 66 हजार 852 जांची जा चुकी थीं। यहां अब सिर्फ 9855 कॉपियां जांची जानी शेष हैं। उम्मीद है कि मंगलवार को यहां भी कार्य सम्पन्न हो जाएगा।उधर, जीआईसी में इंटर की कुल 92 हजार 733 कॉपियां प्राप्त हुई थीं। यहां सोमवार तक 89 हजार 308 जांची जा चुकी हैं, जबकि सिर्फ 3425 शेष हैं। जबकि कुंवर सिंह इंटर कालेज में एक लाख तीन हजार 567 कॉपियां जांचने को मिली थीं। यहां 94 हजार 900 जांच दी गई हैं। शेष 8667 उत्तरपुस्तिकाएं मंगलवार तक जांच दिए जाने की उम्मीद है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


