Hindi NewsUttar-pradesh NewsBalia NewsUP Allocates 1500 Crores for Ujjwala Yojana Gas Subsidy for 1 86 Crore Families

उज्ज्वला योजना की 10 लाभार्थियों को दिया प्रतीकात्मक चेक

संक्षेप: Balia News - प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत उत्तर प्रदेश के 1.86 करोड़ परिवारों को गैस सिलेंडर रिफिल पर 1500 करोड़ रुपये की सब्सिडी मिलेगी। कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने बताया कि यह योजना महिलाओं के लिए वरदान...

Wed, 15 Oct 2025 01:38 PMNewswrap हिन्दुस्तान, बलिया
share Share
Follow Us on
उज्ज्वला योजना की 10 लाभार्थियों को दिया प्रतीकात्मक चेक

बलिया। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत उत्तर प्रदेश के 1.86 करोड़ पात्र परिवारों को गैस सिलेंडर रिफिल पर सब्सिडी प्रदान करने के लिए 1500 करोड़ रुपये की धनराशि आवंटित की गई है। बुधवार को जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह एवं जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा की उपस्थिति में कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के आयोजन का लाइव प्रसारण दिखाया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि यह योजना आज पूरे जनपद की महिलाओं के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। पहले जब महिलाएं चूल्हे पर खाना बनाती थीं तो धुएं से आंखों की रोशनी तक प्रभावित हो जाती थी। उज्ज्वला योजना के माध्यम से गरीब महिलाओं को रसोई चलाने में जो कठिनाइयां थीं, वे अब दूर हो चुकी हैं।

बताया कि इस योजना के तहत अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर महीने में हर गरीब परिवार को एक-एक मुफ्त गैस सिलेंडर दिया जा रहा है। सब्सिडी की धनराशि सीधे उनके खातों में भेजी जा रही है। प्रदेश सरकार की ओर से जनवरी, फरवरी और मार्च 2026 में भी होली पर्व में सभी पात्र महिलाओं को एक-एक सिलेंडर प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम के तहत जिले के 2.43 लाख लाभार्थियों को लाभ मिलने जा रहा है। डीएम ने 10 उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को प्रतीकात्मक चेक भी दिया।