ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बलियाबलिया: सिर पर प्रहार कर दो महिलाओं की हत्या

बलिया: सिर पर प्रहार कर दो महिलाओं की हत्या

शहर से सटे परमंदापुर गांव के निराला नगर मुहल्लें में घने आबादी के बीच एक मकान में घुसकर बदमाशों ने दो महिलाओं की हत्या कर दी। मृत दोनों महिलाओं में से एक की शिनाख्त हो गई है। इस घटना की जानकारी होने...

बलिया: सिर पर प्रहार कर दो महिलाओं की हत्या
बलिया। निज संवाददाताSat, 09 Dec 2017 02:03 PM
ऐप पर पढ़ें

शहर से सटे परमंदापुर गांव के निराला नगर मुहल्लें में घने आबादी के बीच एक मकान में घुसकर बदमाशों ने दो महिलाओं की हत्या कर दी। मृत दोनों महिलाओं में से एक की शिनाख्त हो गई है। इस घटना की जानकारी होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कम्प मच गया। मौके पर भारी फोर्स के साथ एसपी खुद पहुंचे तथा मामले की छानबीन की। उन्होंने इस घटना की जांच के लिये पुलिस की कई टीमों को लगाया है। फिलहाल हत्या का कारण का पता नहीं चल पाया है। 

मूल रुप से बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर पिपरपाती निवासी 65 वर्षीय लीलावती चौबे निराला नगर में मकान बनाकर रहती थी। उनके पति की कई साल पहले मौत हो चुकी है, लिहाजा घर में वह अकेले ही थी। 

शनिवार सुबह दूध देने पहुंचा और आवाज लगाई लेकिन जब घर के अंदर से कोई जबाब नहीं आया और तो दूध वाले ने मुख्य गेट को हल्‍का सा धक्का दिया, जिसके बाद गेट खुल गया। जब दूध वाला घर के अंदर दाखिल हुआ तो उसे लीलावती की लाश फर्श पर खून से लथपथ पड़ी दिखल। यह देख उसने शोर मचाया तो आसपास के लोग की भीड़ जुट गयी। कुछ लोगों ने इसकी सूचना डॉयल 100 पर दी, जिसके बाद कोतवाली पुलिस के साथ ही कई चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंच गये।

पुलिस की टीम जांच करते हुए मकान के प्रथम तल पर पहुंची तो एक कमरें में एक अन्य अज्ञात करीब 55 वर्षीय महिला की लाश चारपाई पर लहुलुहान होकर पड़ी थी। एक साथ दो महिलाओं की हत्या की खबर पाकर एसपी अनिल कुमार पुलिस व पीएसी के जवानों के साथ पहुंचे। उन्होंने पड़ोसिया तथा लीलावती के नाते-रिस्तेदारों से पूछताछ की। पुलिस का दोनों के सिर पर लोहे के किसी वस्तु से प्रहार कर हत्या की गयी है। 

पुलिसकर्मियों ने बताया कि घर का सारा सामान सुरक्षित है लिहाजा लूट की घटना नहीं हो सकती। पुलिस ने काफी प्रयास किया, लेकिन दुसरी अज्ञात महिला की पहचान नहीं हो सकी। पड़ोसियों का कहना है कि उक्त महिला कुछ दिनों से ही उनके मकान में रह रही थी, हालांकि वह कौन तथा कहां की रहने वाली थी इसकी जानकारी किसी को नहीं है। फारेंसिक व डाग स्क्वायड टीम ने भी भी छानबीन कर सुराग तलाशने का प्रयास किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें