Balia News: दो लड़किया गायब, केस दर्ज कर जांच कर रही पुलिस
Balia News: बैरिया में दो लड़कियाँ संदिग्ध हालात में गायब हो गई हैं। 13 वर्षीय किशोरी स्कूल से लौटते समय लापता हुई जबकि 17 साल की लड़की कुछ दिन पहले गायब हुई। परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और जांच जारी है।

Balia News: बैरिया। क्षेत्र के दो अलग-अलग जगहों की लड़किया संदिग्ध हाल में गायब हो गयी। परिजनों की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।सुरेमनपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 13 वर्षीय किशोरी सोमवार की सुबह घर से स्कूल के लिए निकली थी। छुट्टी होने के बाद भी जब वह देर तक घर नहीं लौटी तो परिजन खोजबीन करने लगे। हालांकि काफी प्रयास के बाद भी जब उसका सुराग नहीं लगा तो लड़की के बाबा ने पुलिस को तहरीर दी। इसी प्रकार चांददियर चौकी क्षेत्र की रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी कुछ दिनों पहले लापता हो गयी।
इस मामले में लड़की के भाई की तहरीर पर हल्दी थाना क्षेत्र के सोनवानी निवासी सूरज राम, नीरज राम व कुछ अज्ञात के खिलाफ अपहरण आदि की धारा में मुकदमा पंजीकृत किया है। एसओ का कहना है कि दोनों घटनाओं की जांच की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


