नलकूप टेक्नीशियनों ने तीसरे दिन भी दिया धरना
बलिया में नलकूप खंड द्वितीय के कार्यालय पर नलकूप टेक्नीशियनों का धरना तीसरे दिन जारी रहा। उन्होंने 11 सूत्री मांगों को लेकर विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। टेक्नीशियनों ने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया जाएगा, तब तक 677 टयूबवेलों की मरम्मत नहीं की जाएगी।

बलिया। नलकूप की समस्याओं संबंधी 11 सूत्री मांगों को लेकर नलकूप खंड द्वितीय के कार्यालय पर आयोजित टयूबवेल टेक्नीशियन इम्पलाइज एसोसिएशन के सदस्यों का धरना शुक्रवार को तीसरे दिन जारी रहा। यांत्रिक उपकरणों के साथ धरना प्रदर्शन करते हुए नलकूप टेक्नीशियनों ने विभाग विरोधी नारेबाजी की। चेतावनी दी कि जबतक मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं होता जबतक जिले के 677 टयूबवेलों की मरम्मत नहीं की जाएगी। बताया कि दर्जनों बार पत्राचार और प्रदर्शन करने के बावजूद विभाग उदासीन बना हुआ है। टयूबवेल टेक्नीशियनों की मांगों में नलकूपों पर लगने वाले उपकरणों की गुण्वत्तों की जांच एवं नलकूपों पर स्टार्टर की व्यवस्था करने के साथ ही यात्रा भत्ता, नलकूपों पर अर्थिंग की व्यवस्था, नलकूप मिस्त्री का तबादला रोकने, राजकीय नलकूपों पर लेवरों द्वारा कराए जा रहे कार्य का भुगतान करने, पंप सेट की लोरिंग का कार्य पूर्व की तरह कराने, यात्रा भत्ता का भुगतान कराने आदि की मांगें शामिल है।
इस दौरान धीरेंद्र यादव, वेंकटेश, गौरीशंकर राम, देवेंद नाथ मिश्र, रमेश सिंह, विजय प्रकाश तिवारी, राजेश यादव, एजाज अहमद, शिशि प्रकाश यादव, कपूर चंद राम आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता अभय नारायण मिश्र एवं संचालन राज कुमार राव ने किया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


