Hindi NewsUttar-pradesh NewsBalia NewsTruck and Motorcycle Collision Young Man Killed Another Injured in Accident
सिलेंडर लदे ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

सिलेंडर लदे ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

संक्षेप:

Balia News - हल्दी, हिन्दुस्तान संवाद। सिलेंडर लदे ट्रक और बाइक की टक्कर में शनिवार की

Jan 24, 2026 11:35 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बलिया
share Share
Follow Us on

हल्दी, हिन्दुस्तान संवाद। सिलेंडर लदे ट्रक और बाइक की टक्कर में शनिवार की सुबह एक युवक की मौत हो गयी। दुर्घटना में मोटरसाइकिल पर सवार एक अन्य किशोर गंभीर रुप से घायल हो गया। आसपास के लोगों के सहयोग से किशोर को जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां के डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद वाराणसी रेफर कर दिया। हादसे के बाद काफी देर तक एनएच पर यातायात बाधित रहा। स्थानीय थाना क्षेत्र के रेपुरा निवासी 22 वर्षीय रवि पासवान गांव के ही 17 वर्षीय मंटू चौधरी के साथ दवा लेने बाइक से जा रहा था। सुबह करीब साढ़े 10 बजे दोनों एनएच 31 पर इलाके के गायघाट के पास से गुजर रहे थे।

इस दौरान बैरिया की ओर से आ रहे सिलेंडर लदे ट्रक से मोटरसाइकिल की आमने-सामने की टक्कर हो गयी। हादसे में ट्रक के पहिया के नीचे आ जाने से रवि की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि मंटू गंभीर रुप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद चालक गाड़ी को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। हादसे के बाद पहुंचे आसपास के लोगों ने मामले से पुलिस को अवगत कराया। मुख्य सड़क पर दुर्घटना होने के चलते आवागमन ठप पड़ गया। खबर पाकर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस बुलाकर घायल को जिला अस्पताल भेजवाया। मृतक की बाइक के रजिस्ट्रे्शन नम्बर की जांच करने पर पहचान हो सकी। इसके बाद पुलिस ने मामले से रवि और मंटू के परिजनों को घटना से अवगत कराया। सूचना मिलते ही दोनों के परिजन रोते-बिलखते सदर अस्पताल पहुंच गये। पुलिस क्षतिग्रस्त बाइक और ट्रक को कब्जा में लेकर तहकीकात कर रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;