
अटल जी ने विश्व को दिया संदेश, भारत झुकने वाला नहीं : जगदम्बिका पाल
Balia News - बलिया, वरिष्ठ संवाददाता। डुमरियागंज से सांसद जगदम्बिका पाल ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री
बलिया, वरिष्ठ संवाददाता। डुमरियागंज से सांसद जगदम्बिका पाल ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी भारतीय राजनीति के वो अजातशत्रु हैं, जिन्होंने चुनौतियों से कभी भी हारना नहीं सीखा। तमाम विपरीत परिस्थितियों और अमेरिका के भारी दबाव के बाद भी उन्होंने 1998 में पोखरण में परमाणु परीक्षण कर बता दिया था कि भारत किसी के आगे झुकने वाला नहीं है। जगदम्बिका पाल बुधवार को नगर के गंगा बहुउद्देशीय सभागार में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी समारोह के तहत आयोजित ‘अटल स्मृति सम्मेलन’ में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। कहा कि अटल जी की स्मृति में कुछ दिन पहले ही लखनऊ में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘प्रेरणा स्थल’ का उद्घाटन कर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि देने का काम किया है।
उनके नेतृत्व में भारत विश्व की चौथी आर्थिकी बन गया है। कार्यक्रम में जुटी भीड़ से गदगद हुए सांसद ने कहा कि ऐसा सम्मेलन प्रदेश में शायद ही कहीं हुआ हो। कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशन और परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के नेतृत्व में बलिया भी विकास की गति पकड़ चुका है। भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्र ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी की ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना हम सभी को हमेशा प्रेरणा देती रहेगी। हर वादा करेंगे पूरा, देंगे पाई-पाई का हिसाब : परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि बलिया के विकास का जो संकल्प लिया है, उसे निश्चित पूरा किया जाएगा। जिला जेल, मेडिकल कालेज, कटहल नाला, बाईपास, रोडवेज, आईएसबीटी, स्पोर्ट्स कालेज, विश्वविद्यालय आदि के लिए जारी हुए पैसों की सूची लोगों के सामने रखते हुए दावा किया कि यदि चुनाव के पहले किए गए अपने वादों को कार्यकाल रहते पूरा नहीं किया तो फिर अगले चुनाव में आपके बीच नहीं आऊंगा। इस अवसर पर अतिथियों, पदाधिकारियों के साथ ही कार्यक्रम में आए सभी लोगों को अंगवस्त्रम और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। महिला आयोग की सदस्य सुनीता श्रीवास्तव, पूर्व मंत्री राजधारी, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय बहादुर सिंह व वीरेन्द्र पाठक टुन जी, सोनी तिवारी आदि थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




