पुण्यतिथि पर पूर्व मंत्री को दी श्रद्धांजलि
मनियर। हिन्दुस्तान संवाद प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री स्व. निर्भय नारायण सिंह उर्फ...
मनियर। हिन्दुस्तान संवाद
प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री स्व. निर्भय नारायण सिंह उर्फ लाल बाबू की 10 वीं पुण्यतिथि रविवार को मनायी गयी। लोगों ने उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया।
निर्भय नारायण सिंह ने 1952 में नगर पंचायत मनियर के सदस्य के रूप में राजनीतिक पारी शुरू की। 1957 से 1964 तक वे नगर पंचायत मनियर के चेयरमैन रहे। 1969 में निर्दल तथा 1974 से 1977 तक विधायक तथा 1979 से 1984 तक प्रदेश सरकार में वन मंत्री रहे। आजीवन कांग्रेसी रहे स्व. सिंह ने 23 जनवरी 2012 को अंतिम सांस ली थी।
श्रद्धांजलि देने वालों में जनक सिंह, पूर्व चेयरमैन ब्रह्म शक्ति सिंह उर्फ संजय, सुमन उपाध्याय, नागेंद्र सिंह, वीर बहादुर सिंह, विजय प्रकाश गुप्त, चंद्रप्रकाश सिंह, प्रेम सिंह, विजय बहादुर सिंह, संकल्प सिंह, रामप्रीत यादव, मैनेजर सिंह, योगेंद्र सिंह, नागा सिंह, कंचन सिंह, विनय सिंह, बच्चा सिंह, दिलीप कुमार सिंह, शिवनारायण राय, ह्रदय शंकर तिवारी आदि थे। महाशक्ति सिंह उर्फ कंचन ने सबका आभार जताया।