Balia News: एसीओ पर धारदार हथियार से हमला, हालत गंभीर
Balia News: बांसडीहरोड, हिन्दुस्तान संवाद। खेत में गिरी पेड़ की डाल को लेकर हुए विवाद

Balia News: बांसडीहरोड, हिन्दुस्तान संवाद। खेत में गिरी पेड़ की डाल को लेकर हुए विवाद में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के सहायक चकबंदी अधिकारी पर धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। परिवार के लोग उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया जहां के डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद वाराणसी रेफर कर दिया। पुलिस का कहना है कि इस मामले में हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर तहकीकात की जा रही है।इलाके के आसचौरा निवासी 52 वर्षीय श्रीभगवान तिवारी बांसडीह तहसील में सहायक चकबंदी अधिकारी के पद पर तैनात हैं। बताया जाता है कि गांव में उनके खेत के पास शीशम के पेड़ की डाल गिर गयी थी।
इसको लेकर बगल के काश्तकार अरविंद तिवारी के साथ उनका विवाद हो गया था। बतया जाता है कि रविवार की देर शाम श्रीभगवान गांव के एक कुआं के पास बैठे हुए थे। इसी बीच वहां पर एक अन्य के साथ पहुंचे अरविंद के साथ कहासुनी होने लगी। कुछ देर बाद अरविंद ने श्रीभगवान पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। लहूलुहान होकर उनके जमीन पर गिरते ही आरोपी फरार हो गये। इसकी जानकारी होते ही परिवार के लोग पहुंचे और अस्पताल ले गये। इस सम्बंध में एसओ वंशबहादुर सिंह का कहना है कि परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।


