Balia News: ‘हिट एंड रन’ मुआवजा योजना की दी जानकारी

हिन्दुस्तान, बलिया
share

Balia News: बलिया, संवाददाता। परिवहन विभाग की ओर से गुरुवार को हनुमानगंज ब्लाक के सभागार

Balia News: ‘हिट एंड रन’ मुआवजा योजना की दी जानकारी

Balia News: बलिया, संवाददाता। परिवहन विभाग की ओर से गुरुवार को हनुमानगंज ब्लाक के सभागार में जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर जागरूकता कार्यक्रम हुआ। अध्यक्षता एआरटीओ अरुण कुमार राय ने की।इस दौरान अधिकारियों ने हिट एंड रन मुआवजा योजना, कैशलेस चिकित्सा योजना और राहवीर योजना के बारे में लोगों को जानकारी दी। बताया कि हिट एंड रन मोटर वाहन दुर्घटना मुआवजा योजना एक अप्रैल 2022 से प्रभावी है। इसके तहत ऐसे सड़क हादसों में पीड़ितों को मुआवजा देने का प्रावधान है, जिनमें टक्कर मारने वाला वाहन चालक मौके से फरार हो जाता है और वाहन की पहचान नहीं हो पाती। इस स्थित में मृत्यु होने पर दो लाख रुपये तथा गंभीर रूप से घायल होने पर निर्धारित मुआवजा देने का प्रावधान है।

यदि दुर्घटना में शामिल वाहन की पहचान हो जाती है तो मामला मोटर एक्सीडेंट क्लेम ट्रिब्यूनल के माध्यम से निपटाया जाता है। इसी प्रकार राहवीन योजना में दुर्घटना पीड़ित को अस्पताल पहुंचाकर उसकी जान बचाने वाले राहवीर को 25 हजार रुपये का पुरस्कार का प्रावधान है। सरकार द्वारा पंजीकृत अस्पतालों में सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति का इलाज कराया जा सकेगा। दुर्घटना के दिन से अगले सात दिनों तक अधिकतम डेढ़ लाख रुपये तक के इलाज का खर्च सरकार वहन करेगी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsबलियाBalia News: ‘हिट एंड रन’ मुआवजा योजना की दी जानकारी