Hindi NewsUttar-pradesh NewsBalia NewsTraining Session for Indian Farmers Union Workers Held in Nagara
भाकिसं के प्रशिक्षण वर्ग में चार उत्सवों की दी गई जानकारी

भाकिसं के प्रशिक्षण वर्ग में चार उत्सवों की दी गई जानकारी

संक्षेप: Balia News - नगरा में भारतीय किसान संघ (भाकिसं) के कार्यकर्ताओं का एक दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग आयोजित हुआ। गोरक्ष प्रान्त महामंत्री ने संघ की संकल्पना, दत्तोपंत ठेगड़ी का जीवन परिचय और संघ की स्थापना की जानकारी दी।...

Sun, 7 Sep 2025 09:56 PMNewswrap हिन्दुस्तान, बलिया
share Share
Follow Us on

नगरा। भारतीय किसान संघ (भाकिसं) स्थानीय ब्लॉक इकाई के कार्यकर्ताओं का एक दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग पुस्तकालय सभागार पर रविवार को आयोजित हुआ। इस दौरान गोरक्ष प्रान्त महामंत्री अजय कुमार सिंह ने संघ की मूल संकल्पना, दत्तोपंत ठेगड़ी के जीवन परिचय एवं भारतीय किसान संघ की स्थापना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बताया कि भाकिसं अपना कार्य तीन प्रकार से करता है। इसमें संगगठनात्मक, आन्दोलनात्मक एवं रचनात्मक कार्यों के माध्यम से किसान को जागृत कर उनमें नेतृत्व का गुण विकसित कर उनका आर्थिक उन्नति कर गौरवशाली भारत का निर्माण का संकल्प लिया जाता है। प्रान्तमंत्री अश्विनी कुमार सिंह ने भाकिसं के रिति-निति पर चर्चा करते हुए बताया कि यह संघ गैर राजनैतिक संगठन नहीं है बल्कि राष्ट्रवादी संगठन है, हम परिवार भाव से कार्य करते हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

जिला मंत्री राजीव कुमार सिंह ने ग्राम समिति के कार्य, मासिक बैठक तथा किसान संघ के चार उत्सव के बारे में विस्तार से जानकारी दिया। प्रशिक्षण वर्ग में नगरा ब्लॉक के 26 पंचायतों के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर शत्रुघ्न प्रसाद, रमाकान्त यादव, पारस नाथ पाण्डेय, बुजमान यादव , रामकृत यादव, योगेन्द्र वर्मा,श्रीकान्त यादव, रविन्द्र ,मोनू ,विवेक श्रीवास्तव,सहित अन्य लोग रहे। अध्यक्षता आत्मानन्द सिंह व संचालन दुर्गेश राजभर ने किया। आभार यागेन्द्र वर्मा ने जताया।