Balia News: घर में फंदे से लटकता मिला युवक का शव
Balia News: बांसडीह, हिन्दुस्तान संवाद। इलाके के अछुहीं गांव में शुक्रवार की शाम एक युवक

Balia News: बांसडीह, हिन्दुस्तान संवाद। इलाके के अछुहीं गांव में शुक्रवार की शाम एक युवक का शव घर के कमरे में फंदे से लटकता मिला। खबर पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आशंका व्यक्त की जा रही है कि युवक ने फांसी लगाकर जान दी है। हालांकि इसके पीछे के कारणों की जानकारी फिलहाल किसी को नहीं हो सकी है।अछुहीं निवासी 20 वर्षीय मनीष राजभर कमरें में जाकर दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। काफी देर तक जब वह बाहर नहीं निकला तो परिवार के लोगों ने आवाज लगायी। हालांकि अंदर से कोई आहट नहीं हुई तो घरवालों ने खिड़की से अंदर झांका तो उनकी नजर छत में लगे हुक से बंधी रस्सी के सहारे लटक रहे युवक पर पड़ी।
इसके बाद खलबली मच गयी तथा दरवाजा तोड़कर कमरे में दाखिल हुए लोगों ने फंदे से नीचे उतारा। इसके बाद उसे स्थानीय पीएचसी पर पहुंचाया गया जहां के डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। चर्चा है कि मृतक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है, हालांकि इसके पीछे के कारणों की जानकारी पुलिस को भी नहीं हो सकी है। ग्रामीणों की मानें तो मृतक दो भाईयों और दो बहनों में सबसे बड़ा था। इस सम्बंध में कोतवाल राकेश कुमार सिंह का कहना है कि युवक के द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने की बात सामने आ रही है। हालांकि सही कारणों की जानकारी पीएम रिपोर्ट के सामने आने के बाद ही हो सकेगी।

