बिहार के छपरा में हुई दुर्घटना से पिपरा में मातम

Newswrap हिन्दुस्तान, बलिया
Follow us on Google News
share

0 लक्ष्मणपुर में किराये पर रहते थे हरदोई व उन्नाव के मृतकआर्केस्ट्रा का संचालक 0 मृतक राहुल का था डीजे, खुद करता था आपरेटर का काम 0 नरही पुलिस के जरिय

बिहार के छपरा में हुई दुर्घटना से पिपरा में मातम

बलिया, संवाददाता। बिहार के छपरा में बुधवार की तड़के हुई सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत तथा सात के घायल होने की सूचना के बाद नरही थाना क्षेत्र के कई गांवों में मातम पसर गया। मृतकों और घायलों के परिजन खबर मिलते ही छपरा के लिए रवाना हो गये। नरही थाना क्षेत्र के बड़का खेत निवासी अशोक राम और पिपराकलां निवासी राहुल संयुक्त रुप से आर्केस्ट्रा चलाते थे। उनका हेड आफिस नरही थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुर चट्टी पर था। आर्केस्ट्रा में डीजे के अलावा एक दर्जन लोग काम करते थे, जिनमें चार महिला डांसर थीं। बिहार के आरा से मंगलवार को बारात छपरा (बिहार) के भगवान बाजार थाना क्षेत्र के छोटका ब्रह्मपुर गयी थी। पूरी रात बारातियों का मनोरंजन करने के बाद आर्केस्ट्रा में शामिल लोग पिकअप पर सवार होकर वापस लौट रहे थे। इसी बीच छपरा शहर से कुछ दूरी पर ब्रेकर पर तेज रफ्तार पिकअप के उछलने के चलते उसमें बैठे लोग सड़क पर गिर गये। इसी बीच पीछे से आ रहे ट्रक ने सभी को रौंद दिया। मृतक राहुल तीन भाईयों में सबसे छोटा था। आर्केस्ट्रा में उसका डीजे था, जिसको आपरेट करने का काम करता था。

हादसे के वक्त सो रहे थे पिकअप में सवार लोग

पूरी रात कार्यक्रम प्रस्तुत करने के बाद भोर में वापस लौटते समय पिकअप में सवार अधिकांश लोग सो रहे थे। बिहार के छपरा शहर से कुछ दूर आगे पहुंचते ही ब्रेकर पर पिकअप के उछलते ही सभी सड़क पर गिर गये। इसी बीच पीछे से गुजर रही ट्रक ने सड़क पर गिरे लोगों को कुचलते हुए गुजर गयी। बताया जाता है कि अगर ट्रक चालक ने ब्रेक लगा दिया होता तो शायद कुछ की जान बच जाती।

Voice of UP

प्रीति के पति अवधेश, मनोज की पत्नी की हादसे में मौत

बलिया। बिहार के छपरा में बुधवार को सड़क दुर्घटना में किसी की पत्नी तो किसी के पत्नी की मौत हुई है। घायलों में पति-पत्नी और मां-बेटा शामिल हैं। इनमें से कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है, जिनका इलाज पटना में चल रहा है।

हरदोई जनपद के साढ़ी थाना क्षेत्र के धौधी निवासी अवधेश ग्वाल की मौत हो गयी है, जबकि उसकी पत्नी प्रीति घायल हुई है। इसी प्रकार उन्नाव जनपद की रहने वाली प्रीति कुमारी की हादसे में जान जा चुकी है, जबकि उसका पति मनोज घायल है। एटा जनपद के दसुआ जयतारा निवासी श्यामवीर और उसकी पत्नी संगीता, हरदोई जनपद की रहने वाली सोनी की जान चली गयी है जबकि उसका छह साल का बेटा शिवम जख्मी हो गया है।

अधिकतर पूछे जाने वाले प्रश्न

इस सड़क दुर्घटना में कितने लोग मारे गए?
इस सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत हुई है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।