हार्ट अटैक से सहायक अध्यापक की मौत
Newswrap हिन्दुस्तान, बलिया
बलिया के प्राथमिक विद्यालय टाउन नम्बर-दो पर तैनात सहायक अध्यापक बृजेश कुमार यादव की हृदयाघात से मौत हो गई। उनके निधन से शिक्षा क्षेत्र में शोक का माहौल है। शिक्षकों ने उनके घर जाकर शोक संवेदना व्यक्त की। वह मिलनसार व्यक्ति थे और उनकी असमय मौत से सभी गमगीन हैं।

बलिया। शिक्षा क्षेत्र मनियर के प्राथमिक विद्यालय टाउन नम्बर-दो पर तैनात सहायक अध्यापक बृजेश कुमार यादव की हृदयाघात से मौत हो गई। इसकी जानकारी होते ही शिक्षा जगत में शोक छा गया। बड़ी संख्या में शिक्षकों ने उनके घर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। सिकन्दरपुर थाना क्षेत्र के कुड़ियापुर निवासी बृजेश लम्बे समय से नपं मनियर के प्रावि नम्बर दो पर कार्यरत थे। वह काफी मिलनसार व्यक्ति थे। उनकी असमय मौत से शिक्षक और अधिकारी गमगीन हैं।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


