Hindi NewsUttar-pradesh NewsBalia NewsTragic Death of Sub-Inspector Varun Kumar in Road Accident
सड़क दुर्घटना में घायल एसआई की की टूटी सांस

सड़क दुर्घटना में घायल एसआई की की टूटी सांस

संक्षेप:

Balia News - 0 भीमपुरा में तैनात थे चंदौली के वरुण कुमार राकेशसड़क दुर्घटना में घायल सब इंस्पेक्टर 40 वर्षीय वरुण कुमार राकेश की मंगलवार की सुबह इलाज के दौरान मौत ह

Jan 20, 2026 10:40 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बलिया
share Share
Follow Us on

भीमपुरा, हिन्दुस्तान संवाद। सड़क दुर्घटना में घायल सब इंस्पेक्टर 40 वर्षीय वरुण कुमार राकेश की मंगलवार की सुबह इलाज के दौरान मौत हो गयी। इसकी जानकारी होते ही पुलिस महकमा में मातम पसर गया। स्थानीय थाने पर तैनात दीवान पवन कुमार के साथ एसआई रविवार को यातायात से जुड़ी मिटिंग में शामिल होने के लिए बाइक से बलिया जा रहे थे। रास्ते में बलिया-गड़वार मार्ग पर बरवां चट्टी के पास बाइक नीलगाय से टकरा गयी। हादसे में वरुण गंभीर रुप से घायल हो गये, जबकि दीवान को हल्की चोटे आयी। आसपास के लोगों के सहयोग से उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां के डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद वाराणसी रेफर कर दिया।

बीएचयू के ट्रामा सेंटर में उपचार के दौरान मंगलवार को उन्होंने दम तोड़ दिया। बताया जाता है कि मूल रुप से चंदौली जनपद के मुगलसराय थाना क्षेत्र के आनंद नगर (काली महल) निवासी एसआई वरुण वर्ष 2017 में पुलिस विभाग में भर्ती हुए थे। उनकी पहली तैनाती जिले के गड़वार थाने पर हुई थी। इसके बाद शहर के जापलिनगंज पुलिस चौकी प्रभारी के साथ ही सिकंदरपुर और खेजुरी में पोस्टिंग रही। वह पिछले कुछ महींनों से स्थानीय थाने पर तैनात थे। इनसेट हृदय गति रुकने से सब इंस्पेक्टर का निधन फेफना। स्थानीय थाना क्षेत्र के आमडारी गांव निवासी तथा पुलिस में एसआई के पद पर तैनात गुलाम रसूल अंसारी की निधन हो गया। सोमवार को राजकीय सम्मान के साथ उन्हें दफनाया गया। इस मौके पर सीओ सदर राकेश सिंह, एसओ विश्वदीप सिंह आदि थे। परिजनों का कहना है कि वह मिर्जापुर जनपद में तैनात थे। इसी बीच उन्हें दिल का दौरा पड़ा तो अस्पताल पहुंचाया गया। स्वस्थ होने के बाद चिकित्सकों ने उन्हें घर भेज दिया। रविवार को गांव पर कुछ लोगों से बातचीत करते समय उनकी तबियत अचानक खराब हुई तो उन्हें एक निजी अस्पताल में पहुंचाया गया जहां के डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;