
खड़े ट्रक से तेज रफ्तार कार टकराई दो की मौत, छह गंभीर
Balia News - बैरिया में एनएच 31 पर एक तेज रफ्तार कार ने सड़क पर खड़े ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में 32 वर्षीय अंशु सिंह की मौके पर मौत हो गई और 6 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 8 वर्षीय आरती की भी मौत हो गई।
बैरिया। बैरिया थाना क्षेत्र के एनएच 31 पर चांद दियर पुलिस चौकी के निकट यादव नगर के सामने सड़क की पटरी पर खड़े ट्रक से तेज रफ्तार कार गुरुवार की सुबह टकरा गई। इस टक्कर में कार चालक 32 वर्षीय अंशु सिंह (निवासी वैशाली बिहार) की मौके पर मौत हो गई। जबकि कार में सवार 23 वर्षीय रोशन कुमार निवासी वैशाली, 32 वर्षीय नेहा राय निवासी कोलकाता, 21 वर्षीय शौकत अली निवासी गाज़ीपुर, 21 वर्षीय केशव निवासी वैशाली, 27 वर्षीया अर्पणा निवासी कोलकाता, 8 वर्षीय आरती निवासी कोलकाता गंभीर रूप से घायल हो गई। सभी घायलों को चांददीयर पुलिस चौकी के जवानों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा पहुंचाया।
चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों की स्थिति गंभीर देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान आठ वर्षीय बच्ची आरती की भी मौत हो गई। बैरिया के प्रभारी निरीक्षक विपिन कांत सिंह ने बताया कि कार में सवार लोग वैशाली से बलिया की तरफ जा रहे थे। उनकी कर की रफ्तार इतनी तेज थी की असंतुलित होकर यादव नगर के पास सड़क के पटरी पर खड़ी ट्रक से टकरा गई। फल स्वरूप कार के परखचे उड़ गए, चालक की मौत हो गई और कार में सवार सभी सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा कैसे हुआ इसकी जानकारी दुर्घटना में घायल लोगों के होश में आने के बाद ही पता चल पाएगा। अभी कोई भी घायल कुछ बताने की स्थिति में नहीं है। इस बीच पुलिस ने मृत चालक अंशु सिंह व 8 वर्षीय बच्ची आरती का शव पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। परिजनों को सूचना दे दिया गया है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




