ट्रैक्टर ट्राली ने महिला को रौंदा, मौत
नगरा (बलिया) में एक ट्रैक्टर ट्राली के कुचलने से 55 वर्षीय उर्मिला की मौके पर ही मौत हो गई। वह अपने पति सुरेंद्रनाथ के साथ भरथाव गांव जा रही थीं। खराब सड़क के कारण ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया, जिससे उर्मिला गिर गई और ट्रैक्टर का पहिया उसके सिर पर चढ़ गया। सुरेंद्रनाथ गंभीर रूप से घायल हुए।

नगरा (बलिया)। ढेकवारी-किशोरगंज मार्ग के पंडितपुरा गांव के पास शुक्रवार की दोपहर ट्रैक्टर ट्राली से कुचलकर 55 वर्षीय महिला की मौके पर ही मौत हो गई। ढेकवारी गांव निवासी 58 वर्षीय सुरेंद्रनाथ पांडेय अपनी पत्नी 55 वर्षीय उर्मिला को लेकर थाना क्षेत्र के भरथाव गांव किसी काम से जा रहे थे। इसी बीच बिशनपुरा की तरफ से लकड़ी लदा ट्रैक्टर आ रहा था। पंडितपुरा गांव के पास खराब सड़क के चलते ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित हो गई। ट्राली के धक्के से बाइक सवार समेत महिला सड़क पर गिर गई। महिला के सिर पर ट्रैक्टर का पहिया चढ़ गया, जिससे मौके पर ही मौत हो गई।
सुरेंद्रनाथ भी गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने एंबुलेंस से सूचना देकर घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


