Balia News: राखी बांधने जा रही महिला बाइक से गिरी, मौत
हिन्दुस्तान, बलिया
Balia News: भीमपुरा में रक्षाबंधन पर भाई को राखी बांधने जा रही 40 वर्षीय लक्ष्मी देवी बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। दुर्घटना ने दो परिवारों की खुशी को मातम में बदल दिया। गढ्ढे में फंसने से बाइक अनियंत्रित हुई और यह हादसा हुआ।

Balia News: भीमपुरा। रक्षाबंधन के दिन भाई को राखी बांधने जा रही एक महिला बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गयी। इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गयी। घटना के बाद दो परिवारों की खुशी मातम में बदल गयी। रूपवार भगवानपुर निवासी सुनील की पत्नी 40 वर्षीय लक्ष्मी देवी शुक्रवार को बाइक से अपने पति के साथ राखी बांधने जा रही थी। सिकंदरपुर के रुद्रवार के पास नहर मार्ग पर गढ्ढे में फंसने की वजह से बाइक अनियंत्रित हो गयी और वह बाइक से गिरकर घायल हो गयी। उन्हें सीएचसी सिकंदरपुर पहुंचाया गया, जहां इलाज के बाद चिकित्सकों ने रेफर कर दिया।
इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गयी।


