Hindi NewsUttar-pradesh NewsBalia NewsTraffic Restrictions in Ballia for Dhanteras and Diwali Heavy Vehicles Banned
शहर में आज से 20 तक भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित

शहर में आज से 20 तक भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित

संक्षेप: Balia News - बलिया, वरिष्ठ संवाददाता। धनतेरस और दीवाली पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने तथा यातायात

Fri, 17 Oct 2025 10:10 PMNewswrap हिन्दुस्तान, बलिया
share Share
Follow Us on

बलिया, वरिष्ठ संवाददाता। धनतेरस और दीवाली पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने तथा यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए पुलिस ने रूट डायवर्जन और नो-एंट्री निर्धारित की है। यह व्यवस्था 18 अक्तूबर यानि आज से 20 अक्तूबर तक के लिए लागू रहेगी। इस व्यवस्था के मुताबिक इन तिथियों में बलिया शहर में आने वाले सभी भारी वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। पुलिस प्रशासन ने सभी रूटों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था दी है। दुबहड़ : बैरिया की तरफ से आने वाले भारी वाहनों को थाना दुबहड़ के पास 18 से 20 अक्तूबर तक सुबह आठ बजे से रात 12 बजे तक रोका जाएगा।

यदि वाहन नरही और फेफना की तरफ जाना चाहते हैं तो चिरैया मोड़ से सहतवार, बांसडीह, सुखपुरा होते हुए गड़वार (त्रिकालपुर तिराहा) से जा सकेंगे। शंकरपुर तिराहा बांसडीहरोड : रेवती, सहतवार, बांसडीह की तरफ से आने वाले भारी वाहन को थाना बांसडीहरोड के पास सुबह आठ बजे से रात 12 बजे तक रोका जायेगा। यदि वाहन नरही, रसड़ा और फेफना की तरफ जाना चाहते हैं, तो सुखपुरा, गड़वार (त्रिकालपुर तिराहा) होते हुए जाएंगे। हनुमानगंज : सिकन्दरपुर से आने वाले भारी वाहनों को हनुमानगंज चौकी के पास रोका जायेगा। यदि सिकन्दरपुर से आने वाले वाहन दुबहड़, हल्दी, बैरिया जाना चाहते हैं तो सुखपुरा, बांसडीह, सहतवार होते हुए जाएंगे। यदि वाहन नरही और फेफना की तरफ जाना चाहते हैं तो सुखपुरा, गड़वार (त्रिकालपुर तिराहा) से होते हुए जाएंगे। फेफना तिराहा : रसड़ा और नरही की तरफ से आने वाले भारी वाहनों को फेफना तिराहा के पास रोका जायेगा। यदि वाहन बैरिया की तरफ जाना चाहते हैं तो गड़वार (त्रिकालपुर तिराहा) से सुखपुरा, बांसडीह, सहतवार होते हुए जाएंगे। अगरसण्डा : गड़वार की तरफ से आने वाले भारी वाहनों को अगरसण्डा के पास रोका जायेगा। यदि वाहन हल्दी, बैरिया की तरफ जाना चाहते हैं तो गड़वार (त्रिकालपुर तिराहा) से सुखपुरा, बांसडीह, सहतवार होते हुए जाएंगे। शहर में छह स्थानों पर लगेंगे बैरियर बलिया। धनतेरस और दीवाली पर्व पर 18 से 20 अक्तूबर तक शहर की यातायात व्यवस्था के लिए चौक क्षेत्र में नो ई-रिक्शा जोन के मद्देनजर बैरियर प्वाइंट और डायवर्जन होगा। कासिम बाजार चौराहा, सब्जी मण्डी तिराहा, दुर्गा मन्दिर चौराहा (गुदरी बाजार), हनुमानगढ़ी तिराहा, उमाशंकर सेनानी चौराहा तथा आर्य समाज रोड तिराहा पर बैरियर लगाकर ई-रिक्शा वाहनों को रोका जायेगा। उन्हें चौक क्षेत्र में जाने की इजाजत नहीं होगी।