
चौक क्षेत्र नो ई-रिक्शा जोन घोषित, बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक
Balia News - 0 धनतेरस को लेकर यातायात पुलिस ने की चार जगहों पर बैरकेटिंगधनतेरस और दीवाली को लेकर दुकानदार ही नहीं बल्कि पुलिस और ट्रैफिक पुलिस भी तैयारी में जुटी ह
बलिया, संवाददाता। धनतेरस और दीवाली को लेकर दुकानदार ही नहीं बल्कि पुलिस और ट्रैफिक पुलिस भी तैयारी में जुटी हुई है। बाजार में जुटने वाली भीड़ को देखते हुए शहर के चौक क्षेत्र को गुरुवार को ही नो ई-रिक्शा जोन घोषित कर दिया गया। शहीद पार्क में किसी भी बड़े वाहन का प्रवेश प्रतिबंधित करने के साथ ही जगह-जगह बैरकेटिंग कर ट्रैफिक पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है। धनतेरस और दीवाली में अब कुछ ही दिन शेष बचे हुए हैं। फिलहाल लोग छठ पर्व के लिए कपड़ों आदि की खरीदारी करने पहुंच रहे हैं। ऐसे में सुबह से देर रात तक बाजार में भीड़-भाड़ रह रही है।

धनतेरस और दीवाली की खरीदारी के लिए भी भारी संख्या में लोग पहुंचते हैं। ऐसे में सबसे अधिक भीड़ चौक शहीद पार्क तथा इससे जुड़े अन्य सड़कों पर होती है। टीएसआई समद खान ने बताया कि गुरुवार को चौक क्षेत्र को नो ई-रिक्शा जोन घोषित करने के साथ ही जगह-जगह बैरकेटिंग कर जवानों को तैनात कर दिया गया है। उनका कहना है कि कासिम बाजार चौराह, सेनानी उमाशंकर चौराहा, आर्य समाज रोड, हनुमानगढ़ी मंदिर के पास सड़क पर बैरकेटिंग किया गया है। उनका कहना है कि ई-रिक्शा के साथ ही अन्य बड़े वाहनों के चौक क्षेत्र में जाने पर प्रतिबंध लगाया गया है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


