शहर में लग रहे जाम से होगों को हो रही परेशानी
Balia News - बलिया में कई जगहों पर जाम लगा, जिससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। स्टेशन, कचहरी रोड, मालगोदाम रोड जैसे इलाकों में घंटों तक जाम रहा। अतिक्रमण की समस्या भी गंभीर हो गई है, जिससे राहगीरों और आपातकालीन सेवाओं को समस्या हो रही है।

बलिया, संवाददाता। शहर में कई जगहों पर जाम लगा रहा। इसके चलते लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शहर के स्टेशन- कचहरी रोड, मालगोदाम रोड, आर्यसमाज रोड, कासिम बाजार चौराहा रोड, हास्पीटल रोड आदि इलाके कई घंटों तक जाम की चपेट में रहे। इससे वाहनों के झाम में फंसकर राहगीरों को पांच मिनट का सफर करने में भी घंटा भर लग गया। रतसर हिसं के अनुसार : स्थानीय नगर से पचखोरा जाने वाली मुख्य सड़क पर अतिक्रमण की समस्या दिन-ब-दिन गंभीर होती जा रही है। सड़क के किनारे किए गए अतिक्रमण से आए दिन जाम लग जाता है। इससे राहगीरों और दुकानदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
सबसे अधिक दिक्कत आपातकालीन सेवाओं से जुड़े लोगों और मरीजों को होती है, जिन्हें समय पर अस्पताल पहुंचना मुश्किल हो जाता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सुबह दुकान खुलते ही कई दुकानदार अपने सामान-जैसे बक्से, करकट, जंगला और दरवाजे-को दुकान के बाहर पटरी पर रख देते हैं। इस वजह से सड़क और संकरी हो जाती है, जिससे वाहनों का आवागमन बाधित होता है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


