Balia News: कक्षा आठ तक के बच्चों का आज रहेगा ‘रेनी-डे’ अवकाश

हिन्दुस्तान, बलिया
share

Balia News: बलिया, संवाददाता। मौसम विभाग की ओर से तीन सितम्बर यानि आज गुरुवार को

Balia News: कक्षा आठ तक के बच्चों का आज रहेगा ‘रेनी-डे’ अवकाश

Balia News: बलिया, संवाददाता। मौसम विभाग की ओर से तीन सितम्बर यानि आज गुरुवार को अत्यधिक वर्षा की संभावना जताने पर बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष कुमार सिंह ने कक्षा एक से आठ तक के स्कूलों में गुरुवार को रेनी-डे अवकाश घोषित किया है। बीएसए ने बताया कि यह जिलाधिकारी के आदेश पर निर्णय लिया गया है, जिसका सभी परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई व अन्य सभी बोर्ड के विद्यालय को पालन करना अनिवार्य है। उधर, पिछले तीन दिनों से लगातार बारिश और हवा के कारण पारा लुढ़क गया है, जिससे उमसभरी गर्मी से लोगों को निजात मिली है।

यह बारिश धान की फसलों के लिए कहीं बेहद फायदेमंद तो कहीं धान डूबने का खतरा बना हुआ है, जिससे किसान चिंतित नजर आ रहे हैं। मौसम के सक्रियता से शहर में जगह-जगह जल जमाव, कीचड़ फिसल ने से लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। बुधवार को पूरे दिन रूक-रूक कर आसमान से फुहारें गिरती रही। अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रिकार्ड किया गया।पूर हिसं के अनुसार पंदह ब्लॉक में मंगलवार की रात से लगातार हो रही बारिश ने ग्रामीण क्षेत्र का जनजीवन पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। एक ओर यह बारिश धान की फसल के लिए संजीवनी साबित हो रही है, वहीं दूसरी ओर निचले इलाकों के खेतों में जलभराव होने से फसल के डूबने का खतरा भी बढ़ गया है। लगातार वर्षा के कारण गांवों की गलियां कीचड़ से सराबोर हो गई हैं और कई स्थानों पर नालियां जाम होकर ओवरफ्लो कर रही हैं, जिससे लोगों का घरों से निकलना भी मुश्किल हो गया है। बारिश से धान की फसल में हरियाली तो आई है और जिन खेतों में पानी की कमी थी वहां किसानों ने राहत की सांस ली है। लेकिन जिन खेतों में पहले से पानी भरा था, वहां जलभराव लगातार बढ़ने से पौधों के सड़ने और उत्पादन प्रभावित होने का भय सता रहा है। किसान खेतों से अतिरिक्त पानी निकालने के लिए मेड़ों को काटने और जल निकासी की व्यवस्था करने में जुट गए हैं। बारिश के चलते गांवों की अधिकांश कच्ची और खड़ंजा गलियां कीचड़ में तब्दील हो गई है। सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को हो रही है। वहीं साफ-सफाई के अभाव में कई गांवों की नालियां जाम होने से गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है, जिससे संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि बरसात शुरू होने से पहले यदि नालियों की नियमित सफाई कराई गई होती तो यह स्थिति नहीं बनती। लोगों ने प्रशासन से जल निकासी की समुचित व्यवस्था कराने और गांवों में विशेष सफाई अभियान चलाने की मांग की है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsबलियाBalia News: कक्षा आठ तक के बच्चों का आज रहेगा ‘रेनी-डे’ अवकाश