Balia News: एक ही रात तीन घरों से चोरों ने समेटा कीमती सामान
हिन्दुस्तान, बलिया
Balia News: बांसडीहरोड के बिगही गांव में एक रात में एक साथ तीन घरों में चोरी हो गई। चोरों ने लाखों रुपये के सोने-चांदी के गहने और नगदी चुराई। तीन परिवार सो रहे थे जब यह घटना हुई। पुलिस ने जांच शुरू की और फोरेंसिक तथा डाग स्क्वायड की टीम को मदद के लिए बुलाया। गांव में भय का माहौल है।

Balia News: बांसडीहरोड (बलिया)। क्षेत्र के बिगही गांव में सोमवार की रात चोरों ने एक साथ तीन घरों में चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर सभी घरों से लाखों रुपये के जेवर और नगदी समेट ले गये। गांव के मदन तिवारी, विजेंद्र सिंह व राजु सिंह के परिवार के लोग सो रहे थे। इसी बीच एक-एक कर तीनों लोगों के घरों में घुसे चोर आलमारी और बक्सों को तोड़कर उसमें मौजूद सोने-चांदी के गहने नगदी तथा अन्य कीमती सामान लेकर चले गये। मंगलवार की सुबह जानकारी होने पर खलबली मच गयी। खबर पाकर पहुंची पुलिस ने छानबीन किया। फोरेंसिक और व डाग स्क्वायड टीम ने सुराग जुटाया।
एक साथ तीन घरों में चोरी से लोग सहमें हुए हैं।


