
बंद मकान में छत के सहारे घुसे चोरों ने जेवर और नकदी उड़ाए
Balia News - बांसडीह (बलिया)। क्षेत्र के देवडीह गांव में सेवानिवृत्त कर्मचारी के बंद मकान
बांसडीह (बलिया)। क्षेत्र के देवडीह गांव में सेवानिवृत्त कर्मचारी के बंद मकान में छत के सहारे घुसे चोरों ने कमरों का ताला तोड़कर लाखों के गहने, कपड़ा, बर्तन और अन्य सामान चुरा लिया है। घटना की जानकारी शनिवार की देर रात लखनऊ से घर लौटने पर हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। रोजगार दफ्तर के सेवानिवृत्त कर्मचारी महेश दत्त तिवारी घर में ताला बंद कर एक सप्ताह से लखनऊ गये थे। मकान में छत के सहारे घुसे चोरों ने सभी कमरों का ताला तोड़ दिया। चोरों ने घर में रखा बक्सा, अलमारी, तोड़कर सभी सामान चुरा ले गए।

पीड़ित के अनुसार चोर लगभग बीस हजार रूपया नगद भी चुरा ले गये हैं। दो अटैची कपड़ा भी ले गए हैं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




