सरिया चोरी करते समय तीन को ग्रामीणों ने पकड़ा
Balia News - रानीगंज के देवकी छपरा गांव में एक मकान के पास से सरिया चुराते समय एक युवक और दो किशोरों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। पुलिस को सूचित करने के बाद तीनों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने चोरी के आरोप में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

रानीगंज। बैरिया थाना क्षेत्र के देवकी छपरा गांव में एक मकान के पास रखी सरिया की चोरी करते समय ग्रामीणों ने एक युवक और दो किशोरों को पकड़ लिया। पूछताछ के बाद लोगों ने तीनों आरोपियों को पुलिस को सौंप दिया। देवकी छपरा निवासी देवेंद्र कुमार मिश्र ने पुलिस को बताया है कि रात करीब नौ बजे रानीगंज बाजार में स्थित मकान से करीब पांच मीटर पश्चिम रानीगंज निवासी रितिक शाह के साथ दो किशोर मौजूद थे। एक व्यक्ति की सूचना पर जब हम लोग मौके पर पहुंचे तो तीनों सरिया चुराकर कुछ दूरी पर एक जगह रखे हुए थे। तीनों को आसपास के लोगों की मदद से पकड़ लिया गया और मामले से पुलिस को अवगत कराया गया।
सूचना पाकर पहुंची पुलिस तीनों को साथ लेकर चली गयी। इस मामले में पुलिस सभी के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई करने में जुटी हुई है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


