ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बलियादेश में गरीबों व युवाओं की आवाज थे ‘छोटे लोहिया

देश में गरीबों व युवाओं की आवाज थे ‘छोटे लोहिया

छोटे लोहिया के नाम से विख्यात समाजवादी चिंतक जनेश्वर मिश्र की जयंती बुधवार को जिले में मनायी गयी। समाजवादी पार्टी के साथ ही उनके तमाम अनुयाइयों व चाहने वालों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि कर नमन...

देश में गरीबों व युवाओं की आवाज थे ‘छोटे लोहिया
हिन्दुस्तान टीम,बलियाThu, 06 Aug 2020 03:11 AM
ऐप पर पढ़ें

छोटे लोहिया के नाम से विख्यात समाजवादी चिंतक जनेश्वर मिश्र की जयंती बुधवार को जिले में मनायी गयी। समाजवादी पार्टी के साथ ही उनके तमाम अनुयाइयों व चाहने वालों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि कर नमन किया।

मुख्य आयोजन शहर से सटे जनेश्वर मिश्र उपवन जीरा बस्ती में हुआ। यहां उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। पूर्व मंत्री नारद राय के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने अपने नेता को श्रद्धांजलि दी। नारद राय ने जनेश्वर मिश्र को अपना राजनैतिक पिता व आदर्श बताया। कहा कि देश में हमारे जैसे सैकड़ों लोगों को उन्होंने आशीर्वाद से राजनीतिक शिखर तक पहुंचाया। उनके अन्दर जाति-पाति, मजहब का कोई स्थान नहीं था। वे देश में गरीबों व युवाओं की आवाज थे। नारद राय ने जनेश्वर मिश्र उपवन में बने पार्क की दुर्व्यवस्था पर रोष जताते हुए कहा कि बच्चों के खेलने के उपकरण, फव्वारा, तालाब व मूर्ति के पास सुन्दरीकरण का काम किया गया था। सब बदहाल है। कहा कि यदि 10 अगस्त तक उपवन से जल निकासी, सफाई व अन्य उपकरणों को दुरूस्त नहीं किया गया तो 11 अगस्त को पार्टी कार्यकर्ता पार्क में धान की रोपाई कर विरोध प्रदर्शन करेंगे।

इस दौरान प्रेमशंकर चतुर्वेदी, मिठाईलाल भारती, अजीत सिंह यादव, अजय शंकर यादव, मुरलीधर यादव, कृष्णा प्रधान (जिला सचिव), पप्पू खान, मिन्टू खान, कमलेश भारती, पल्लू जायसवाल, चन्दन, दीलीप भाई, धनजी यादव, एटीएम बाबा, कृष्णा बाबू यादव, गुड्डू यादव, चन्दन सिंह, अभिषेक, राहुल भारती, सेराज खान, गंगासागर यादव, सुरेन्द्र यादव, राधेश्याम यादव, धीरज राय, प्रेम यादव, संजीव राय, रामविलास, गौरव, दानिश आदि थे। अध्यक्षता अजय यादव व संचालन रविन्द्र नाथ यादव ने किया।

उधर, नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन लक्ष्मण गुप्त के नेतृत्व में समाजवादी नेताओं, कार्यकर्ताओं व जनेश्वर मिश्र के अनुयाइयों ने जीरा बस्ती स्थित उपवन में छोटे लोहिया की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। वक्ताओं ने कहा कि जनेश्वर मिश्र ने आजीवन दबे-कुचले लोगों की आवाज को बुलंद किया। इस दौरान द्विजेन्द्र मिश्र, शिवशरण तिवारी, अशोक राय, वासुदेव ठाकुर, ओमजी यादव, रामविलास यादव, चंद्रिका पासवान, संतन तिवारी, पंकज तिवारी, संतोष तिवारी बब्लू, राजकुमार यादव, दिनेश यादव, सुभाष यादव, रविन्द्र यादव आदि थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें