ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बलियासंस्था ने मनाया स्पोर्ट डे, बताए व्यायाम के लाभ

संस्था ने मनाया स्पोर्ट डे, बताए व्यायाम के लाभ

बलिया में लाइफ स्टाइल न्यूट्रिशन हेल्थ क्लब की तरफ से शहर से सटे वन विहार में कार्यक्रम का आयोजन किया...

संस्था ने मनाया स्पोर्ट डे, बताए व्यायाम के लाभ
हिन्दुस्तान टीम,बलियाMon, 01 Mar 2021 03:13 AM
ऐप पर पढ़ें

बलिया। लाइफ स्टाइल न्यूट्रिशन हेल्थ क्लब की तरफ से शहर से सटे वन विहार (जीरा बस्ती) में 'स्पोर्ट डे' मनाया गया। इसकी शुरुआत व्यायाम से हुई। उसके बाद विभिन्न खेल क्रिकेट, खो-खो, कबड्डी के बाद अंताक्षरी का आयोजन हुआ। स्पोर्ट्स-डे के अवसर पर जुटे क्लब के सभी प्रतिभागियों ने हेल्थ क्लब आने के फायदे को आपस में साझा किया। कहा कि जीवन में खासकर स्वास्थ्य के लिहाज से बहुत सारे सकारात्मक परिवर्तन हुए। क्लब के सदस्य धर्मेंद्र ने अपने 30 किलो वजन कम करने के अनुभव बताए। क्लब का संचालन करने वाले कोच संतोष ने सभी प्रतिभागियों को आभार जताया। कार्यक्रम में मोती प्रसाद, चंद्रशेखर सिंह, सीमा आदि थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें