Balia News: विधायक ने पीड़ित परिवार को दिया भरोसा
हिन्दुस्तान, बलिया
Balia News: बेल्थरारोड। स्थानीय विधायक हंसू राम रविवार की देर शाम उभांव थाना क्षेत्र के दोथ

Balia News: बेल्थरारोड। स्थानीय विधायक हंसू राम रविवार की देर शाम उभांव थाना क्षेत्र के दोथ गांव में पूर्व सीआरपीएफ जवान स्व. अमरेश बहादुर सिंह के आवास पर पहुंचे और पीड़ित परिवार को ढाढस बधाते हुए हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। मृतक के परिजनों ने घटना की पूरी जानकारी दिया। वाराणसी के बीएचयू ट्रामा सेंटर में भर्ती घायल भाई मंजेश सिंह के इलाज के लिए विधायक ने मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से सहायता दिलाने को अधिकारियों से वार्ता किया। मृतक की पत्नी और बेटियों ने परिवार की सुरक्षा को लेकर विधायक से वार्ता किया। विधायक ने सुरक्षा को लेकर आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिया और कहा कि परिवार अकेला नहीं है शासन और प्रशासन हमेशा साथ खड़ा रहेगा।


