ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बलियामहागौरी की पूजा को उमड़े श्रद्धालु

महागौरी की पूजा को उमड़े श्रद्धालु

नवरात्र के आठवें दिन बुधवार को देवी के महागौरी स्वरूप का पूजन किया गया। मंदिरों में श्रद्धालुओं की कतार लगी रही। मंत्रोच्चार से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। इसी तरह पंडाल में स्थापित प्रतिमाओं के...

नवरात्र के आठवें दिन बुधवार को देवी के महागौरी स्वरूप का पूजन किया गया। मंदिरों में श्रद्धालुओं की कतार लगी रही। मंत्रोच्चार से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। इसी तरह पंडाल में स्थापित प्रतिमाओं के...
1/ 2नवरात्र के आठवें दिन बुधवार को देवी के महागौरी स्वरूप का पूजन किया गया। मंदिरों में श्रद्धालुओं की कतार लगी रही। मंत्रोच्चार से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। इसी तरह पंडाल में स्थापित प्रतिमाओं के...
नवरात्र के आठवें दिन बुधवार को देवी के महागौरी स्वरूप का पूजन किया गया। मंदिरों में श्रद्धालुओं की कतार लगी रही। मंत्रोच्चार से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। इसी तरह पंडाल में स्थापित प्रतिमाओं के...
2/ 2नवरात्र के आठवें दिन बुधवार को देवी के महागौरी स्वरूप का पूजन किया गया। मंदिरों में श्रद्धालुओं की कतार लगी रही। मंत्रोच्चार से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। इसी तरह पंडाल में स्थापित प्रतिमाओं के...
हिन्दुस्तान टीम,बलियाWed, 17 Oct 2018 11:36 PM
ऐप पर पढ़ें

नवरात्र के आठवें दिन बुधवार को देवी के महागौरी स्वरूप का पूजन किया गया। मंदिरों में श्रद्धालुओं की कतार लगी रही। मंत्रोच्चार से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। इसी तरह पंडाल में स्थापित प्रतिमाओं के पूजन-अर्चन व मेला देखने के लिए श्रद्धालुओं का जमावड़ा सुबह से लगने लगा।

शहर में करीब 48 पंडालों में स्थापित दुर्गा प्रतिमाओं में जिले के अलावा ग्रामीण क्षेत्र से काफी संख्या में लोगों ने दर्शन-पूजन कर मेला का लुत्फ उठाया। इस दौरान प्रसाद की दुकानों से लगायत चाट-पकौड़ी छोला के दुकानों पर भी भीड़ जमी रही।

जिला मुख्यालय से नौ किमी पश्चिम एनएच 31 के किनारे कपूरी नारायणपुर स्थित कपिलेश्वरी भवानी मंदिर पर सुबह से क्षेत्रीय श्रद्धालुओं के साथ आस-पास के गांव के लोग भारी संख्या में दर्शन-पूजन किया। इस दौरान माइक से मंत्रोच्चार से पूरा क्षेत्र मां की भक्ति में लीन हो गया।

हनुमानगंज हिसं के अनुसार बह्माणी देवी मंदिर पर सुबह चार बजे विशेष पूजन-अर्चन के बाद भक्तों के दर्शनार्थ मंदिर का कपाट खोल दिया गया। यहां बड़ी संख्या में पूर्वांचल के विभिन्न जिलों के अलावा बिहार व बंगाल से काफी संख्या में देवी भक्त पहुंचे। दर्शन-पूजन कर मां से मन्नतें मांगी।

भरौली हिसं के अनुसार मंगला भवानी मंदिर पर अष्टमी तिथि को दर्शन-पूजन के लिए जुटी भीड़ को संभालने के लिए काफी संख्या में पुलिस तैनात थी। मंदिर परिसर में लगे मेले में श्रद्धालुओं ने खरीदारी की। बच्चों ने गुब्बारे व झूला-चर्खी का खूब आनन्द उठाया। बांसडीहरोड हिसं के अनुसार शंकरपुर भवानी मंदिर पर बुधवार को अष्टमी तिथि पर हजारों श्रद्धालुओं ने मत्था टेका और मन्नते मांगी। बिल्थरारोड हिसं के अनुसार सोनाडीह भागेश्वरी-परमेश्वरी मंदिर पर बुधवार को अष्टमी तिथि पर काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने पूजन-अर्चन किया। इस दौरान 52 बीघे परिसर में लगे दुकानों पर क्षेत्र के बच्चे, युवक व युवतियों ने खिलौने आदि की खूब खरीदारी की।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें