किशोर ने मासूम संग किया दुष्कर्म, गिरफ्तार
बिल्थरारोड, हिन्दुस्तान संवाद। उभांव थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की...

बिल्थरारोड, हिन्दुस्तान संवाद।
उभांव थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की देर शाम एक किशोर ने मासूम के साथ दुराचार किया। इसकी जानकारी होते ही परिजनों की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।
क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला 12 वर्षीय किशोर पांच साल के मासूम को बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया। इसके बाद उसने मासूम के साथ दुराचार किया। कुछ देर बाद घर लौटी बच्ची ने मामले से परिवार के लोगों को अवगत कराया। जानकारी होने के बाद घरवाले लड़की को लेकर थाने पहुंचे तथा पूरे मामले से पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने परिवार के सदस्यों की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया। एसओ उभांव अविनाश सिंह ने बताया कि किशोर के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को बाल सुधार गृह तथा बच्ची को मेडिकल मुआयना के लिये जिला महिला अस्पताल भेजा गया है। उनका कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है।
